{"_id":"5bde9d33bdec22699d5ad163","slug":"chhattisgarh-assembly-election-women-will-decide-shape-of-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: आधी आबादी तय करेगी राजनीति की दिशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: आधी आबादी तय करेगी राजनीति की दिशा
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
आधी आबादी
छत्तीसगढ़ में चुनाव कराना अपने आप में ही बड़ी चुनौती है, तभी निर्वाचन अधिकारियों ने मात्र 90 विधानसभा सीट होने के बावजूद भी यहां के मतदान को दो चरणों में बांटा है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ में 12 नवंबर को जबकि उत्तरी छत्तीसगढ़ में 20 नवंबर को मतदान होने हैं। इस विधानसभा चुनाव में महिलाओं की अहम भूमिका होने वाली है।
विज्ञापन
बात पिछले विधानसभा चुनाव की करें तो, राज्य में महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 77.32 फीसदी था जो पुरुष मतदाताओं से 0.3 फीसदी अधिक था। पिछले विधानसभा चुनाव में महिला प्रत्याशियों ने भी अपनी जीत के झंडे गाड़े थे। कांग्रेस और भाजपा ने कुल 24 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया था, जिनमें कांग्रेस की 13 महिला उम्मीदवारों में से 4 ने जबकि भाजपा की 11 महिला प्रत्याशियों में से 6 निर्वाचित हुई थीं।
विज्ञापन
प्रदेश में लगभग 22 विधानसभा सीटें ऐसी हैं जहं महिलाओं का वर्चस्व रहता है और वे महिलाएं अपने मत से प्रत्याशी को चुनती हैं। आइए जानते हैं छत्तीसगढ़ विधानसभा की 22 महिला बहुल सीटों के बारे में-
विज्ञापन
पत्थलगांव, धरमजयगढ़, खल्लारी, मरवाही, कवर्धा, महासमुंद, बिंद्रावांगढ़, सिहावा, खुज्जी , मोहला-मानपुर, कांकेर , भानुप्रतापपुर, केशकाल, नारायणपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, बस्तर, कोंटा, बीजापुर और कोंडागांव डौंडी लोहरा।