{"_id":"5bd191e4bdec2269b96c88ee","slug":"chhattisgarh-assembly-election-2018-peon-appointed-as-presiding-officer-in-janjgir-champa-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018: चपरासी को बना दिया पीठासीन अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018: चपरासी को बना दिया पीठासीन अधिकारी
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Updated Thu, 25 Oct 2018 03:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में जहां मरवाही विधानसभा क्षेत्र में मतदातों की खातिरदारी के लिए अनूठी योजना बनाई गई है। वहीं दूसरी ओर जांजगीर-चांपा जिले में चपरासी को पीठासीन अधिकारी बना देने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
खबरों के मुताबिक जांजगीर-चांपा जिले में चुनाव में ड्यूटी लगाते समय वरिष्ठता को ध्यान में नहीं रखा गया। इसके चलते कालेज के प्रिंसिपल, सहायक प्राध्यापक, यूडीटी और व्याख्याताओं को मतदान अधिकारी क्रमांक एक बनाया गया है जबकि प्राथमिक स्कूल के हेड मास्टरों को पीठासीन अधिकारी बना दिया गया है।
विज्ञापन
ऐसे में द्वितीय श्रेणी राजपत्रित अधिकारियों को प्राथमिक स्कूल के हेड मास्टरों के अधीन चुनाव कार्य करना होगा। चुनाव ड्यूटी की इस व्यवस्था से अधिकारियों में नाराजगी है। हालांकि वे इस बारे में बात कहने में असहज महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
वरिष्ठता का ध्यान रखने पर है आदेश
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का फैसला है कि उच्च श्रेणी के अधिकारियों की ड्यूटी निम्न श्रेणी के अधिकारी या कर्मचारियों के अधीन नहीं लगाई जाए। ड्यूटी लगाते समय वरिष्ठता का ध्यान रखा जाए।