फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh assembly election 2018: Main issues of people of Bilaspur

सत्ता का सेमीफाइनल: बिलासपुर की जनता बोली- 1 रुपये में 8 आना पॉकेट में डालते हैं नेता

Wed, 31 Oct 2018 03:02 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 31 Oct 2018 03:02 AM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh assembly election 2018: Main issues of people of Bilaspur
सत्ता का सेमीफाइनल
छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान में 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। अमर उजाला आपको बता रहा है छत्तीसगढ़ के जमीनी हालात और उन विषयों के बारे में जो इस बार चुनावी मुद्दे हैं। इसी के मद्देनजर अमर उजाला का चुनाव रथ पहुंचा बिलासपुर। संवाददाता वैभव कुमार ने आम जनता और सियासी दलों से बात करके यहां मूड जानने की कोशिश की। 
विज्ञापन


उन्होंने जाना कि आखिर जनता क्या चाहती है? उनके चुने हुए नेता उनकी उम्मीदों पर कितने खरे उतरे हैं? साथ ही यह भी जाना कि जनता इस बार के चुनाव में किसे मौका देने का मन रखती है। टी वैली प्रायोजित अमर उजाला के खास लाइव कार्यक्रम सत्ता के सेमीफाइनल में जानिए कि बिलासपुर इस बार किन मुद्दों पर वोट करने वाला है। 
विज्ञापन


यहां की सबसे बड़ी समस्या सीवरेज की 

बहस में शामिल जनता ने कहा- सीवरेज के कारण यहां हर जगह धूल और गड्ढे हैं। हर चीज में यहां भ्रष्टाचार है। सरकार के नियमों से हमें दिक्कत है। सीवरेज के काम के कारण बहुत दिक्कतें आती हैं। हर तरफ धूल उड़ी रहती है। जनता बहुत तकलीफ में है, सड़कों को खोदा जा रहा है, चलने फिरने में दिक्कत आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इतने साल भाजपा को देखा है अब कांग्रेस को देखेंगे। सच्चाई ये है कि जो सरकार आती है भाजपा हो या कांग्रेस, थोड़ा काम करते हैं और फिर काम बंद कर देते हैं। काम करते हैं तो 1 रुपये में 8 आना काम करते हैं 8 आना पॉकेट में डालते हैं। नेता अपनी मनमानी करते हैं।

भाजपा का जवाब

इस पर भाजपा प्रवक्ता बेनी प्रसाद गुप्ता ने कहा- जब भी बड़ा काम होता है तो दिक्कत आती है, सड़कों पर गड्ढा होता है, धूल उड़ती है, लेकिन फिर उसी पर गगनचुंबी इमारत खड़ी होती है। ये बहुत अच्छा बने इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसे लेकर जनता त्रस्त नहीं है।  

उन्होंने कहा- यहां भाजपा का मेयर है, विधायक है, वार्डों में भाजपा पार्षद है। ये सबूत है कि लोगों काो हम पर विश्वास है। किसी भी शहर को आगे बढ़ाने में समय लगता है। नेशनल हाईवे है यहां। शिक्षा के क्षेत्र में हमने काम किया है। अरपा नदीं पर प्रोजेक्ट बना है, काम चल रहा है। 


कांग्रेस का पक्ष 

जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र बोलर ने कहा- सीवरेज प्रोजेक्ट के कारण लोगों को दमा जैसी कई बीमारियां हो गई हैं। सब परेशान हैं। अगर हमारी सरकार आती है तो सबसे पहले जांच करेंगे कि काम में कितना भ्रष्टाचार हुआ है। चार भागों में सीवरेज का काम होना था लेकिन एक भाग भी नहीं हुआ। सब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है। यहां बारिश होती है तो बिलासपुर में अंधेरा हो जाता है। विधायक ने कुछ नहीं किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed