{"_id":"5bda9d2ebdec2269377f7721","slug":"chhattisgarh-assembly-election-2018-bjp-equation-while-declaring-candidates-raman-singh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ चुनाव: प्रदेश के हर संभाग में भाजपा ने किया 'जीत का गुणा-भाग'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ चुनाव: प्रदेश के हर संभाग में भाजपा ने किया 'जीत का गुणा-भाग'
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
BJP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में भाजपा की नजर फिर एक बार सत्ता पर काबिज होने की है। पार्टी की नजर लगातार चौथी बार सत्ता का सूरज उगाने की है। मिशन 65+ को पूरा करने के लिए पार्टी कोई कसार नहीं छोड़ रही। सभी 90 विधानसभा सीटों पर पार्टी ने अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है।
उम्मीदवारों की सूची पर नजर डालें तो साफ पता चलता है कि जीत का परचम लहराने के लिए पार्टी ने सभी समीकरणों को साधने का प्रयास किया है। प्रत्याशियों की इस सूची में महिला, युवा, जीतने की क्षमता के साथ-साथ जातिगत फैक्टर को भी प्राथमिकता दी गई है।
टिकट काटने से भी नहीं किया परहेज
पार्टी ने निर्वाचित होकर जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने वाले कई नेताओं के टिकट काटे हैं। टिकट गंवाने वाले नेताओं में नवीन मारकंडेय, गोवर्धन मांझी, श्रवण मरकाम, रमशीला साहू, भोजराज नाग, रूपकुमारी चौधरी और रामलाल चौहान, राजशरण भगत, रोहित साय, सुनिती राठिया, राजूसिंह क्षत्री, बद्रीधर दीवान, खेलावन साहू, युद्धवीर सिंह जूदेव, चुन्नीलाल साहू का नाम शामिल है।
विज्ञापन
कई नेताओं को दिया किस्मत आजमाने का दूसरा मौका
पार्टी ने कांटे की लड़ाई में काम अंतर से हारे कई नेताओं पर इस बार भरोसा जताया है। भीमा मंडावी, धनीराम बारसे, काशी साहू, पूनम चंद्राकर और कैलाश साहू, रजनी त्रिपाठी, सिद्धनाथ पैकरा,अनुराग सिंहदेव, ननकीराम कंवर, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, विजयनाथ सिंह, नंदकुमार साहू, चंद्रशेखर साहू, कोमल जंघेल, लता उसेंडी को इस चुनाव में फिर एक बार किस्मत आजमाएंगे।
नए चेहरों पर भी जताया भरोसा
पूर्व आईएएस ओपी चौधरी, हरिशंकर नेताम, मोनिका साहू, प्रो गोपालराम भगत, लीनव राठिया, विकास महतो, रजनीश सिंह, श्याम तांडी, डीसी पटेल, टेशु धुरंधर, पवन साहू और दीपक साहू, छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष हर्षिता पांडेय, रंजना साहू, चंद्रिका चंद्राकर, हिरेंद्र साहू, कंचनमाला भूआर्य, हीरा मरकाम को इस बार पहली बार चुनावी ताल ठोकते नजर आएंगे।

आधी आबादी को मिला पूरा मौका
पार्टी ने महिला प्रत्याशियों की संख्या में हर बार की तरह बढ़ोतरी करते हुए 14 महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया है। पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 11 महिलाओं को टिकट दिया था जिनमें से 6 को जीत मिली थी। इसी तरह 2003 में 6 महिलाओं में चार और 2008 में 10 में से 6 महिलाएं निर्वाचित होकर विधानसभा तक पहुंची थीं।
महिला उम्मीदवार में चंद्रिका चंद्राकर, सरोजनी बंजारे, कंचनमाला भूआर्य, लता उसेंडी, चंपादेवी पावले, रजनी त्रिपाठी, केराबाई मनहर, लीनव राठिया, अर्चना पोर्ते, संयोगिता सिंह, मोनिका साहू, पिंकी शाह, रंजना साहू और हर्षिता पांडेय के नाम शामिल हैं।
हर संभाग में पार्टी ने किया 'जीत का गुणा-भाग'
बस्तर संभाग में भाजपा ने हारे हुए नेताओं को एक भार फिर से मौका दिया है। यहां की 12 सीटों में से चार पर पार्टी का कब्जा है। सरगुजा संभाग में पिछली बार कांटे की टक्क्र हुई थी। भाजपा और कांग्रेस के यहां से सात-सात विधायक हैं। भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने यहां हारे हुए पांच नेताओं को मौका दिया है।
इसके अलावा संभाग के दो विधायकों जशपुर और कुनकुरी विधायक का टिकट काटकर नए चेहरों को मौका दिया गया है। वहीं, बिलासपुर संभाग की 20 सीटों पर पार्टी ने पांच नेताओं के टिकट काटकर नए नेताओं को मौका दिया है। दुर्ग संभाग की 20 में 11 सीट पर भाजपा के विधायक हैं। यहां पार्टी ने एकमात्र विधायक रमशीला साहू का टिकट काटा है।
रायपुर संभाग की 20 सीटों में भाजपा के 14 विधायक हैं, यहां पार्टी ने पांच नेताओं का टिकट काटकर नए चेहरों पर भरोसा जताया है।
टिकट बंटवारे के बाद सामने बढ़ी कलह
उम्मीदवारों के एलान के बाद भटगांव में असंतुष्ट संघ के जमाने से सक्रिय अजय गोयल ने नामांकन भर दिया। इसी तरह मानवेन्द्रगढ़ से किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष लखन श्रीवास्तव छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के टिकट पर ताल ठोक रहे हैं। रामानुजगंज में टिकट बंटवारे को लेकर कई नेताओं ने पार्टी का दामन छोड़ दिया।