फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh announces Five lakh RS for kin of journalists who died due to Covid-19 CM bhupesh baghel

छत्तीसगढ़: कोरोना से मरने वाले पत्रकारों के परिजनों को मिलेंगे पांच लाख रुपये, सीएम बघेल ने किया एलान

Mon, 31 May 2021 03:20 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 31 May 2021 03:20 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की सरकार कोविड-19 के चलते जान गंवाने वाले मीडियाकर्मियों के परिजन को पांच लाख रुपये का वित्तीय सहयोग देगी। 

विज्ञापन
Chhattisgarh announces Five lakh RS for kin of journalists who died due to Covid-19  CM bhupesh baghel
भूपेश बघेल - फोटो : ANI

विस्तार

देश में कोरोना महामारी में अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों तक जानकारी पहुंचाने में कई मीडियाकर्मियों को अपनी जान गंवानी पड़ी। ऐसे ही मीडियाकर्मियों के परिजनों के लिए छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने बड़ी राहत दी है।  दरअसल, छत्तीसगढ़ की सरकार कोविड-19 के चलते जान गंवाने वाले मीडियाकर्मियों के परिजन को पांच लाख रुपये का वित्तीय सहयोग देगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस फैसले की जानकारी रविवार को एक अधिकारी ने दी। 

विज्ञापन


राज्य सरकार की तरफ से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि मीडिया प्रतिनिधि कल्याण सहायता नियमों के तहत यह सहयोग राशि दी जाएगी। इसने कहा कि कोविड-19 के कारण अस्पतालों में भर्ती मीडियाकर्मियों के उपचार का खर्च भी राज्य सरकार उठाएगी। जनसंपर्क निदेशालय कोविड-19 से प्रभावित मीडियाकर्मियों के परिवार के बारे में सूचना जुटा रहा है।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरोना से पीड़ित मीडियाकर्मियों के इलाज का खर्च भी नियमों के तहत देने का फैसला किया है। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बजट भाषण में 2021-22 में ही मीडियाकर्मियों को असामयिक मृत्यु पर दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि को दो लाख से बढ़ाकर 5 लाख करने का एलान किया था। इसने कहा कि इस तरह के सहयोग के पात्र लोगों को मानक प्रारूप में आवेदन अपने जिले के जनसंपर्क कार्यालयों में जमा कराना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed