फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh anganwadi workers celebrated holi on increasing honorarium in budget

बजट पर उड़े खुशियों के गुलाल: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ने पर मनाई होली, 45 दिनों से दे रहीं थी धरना

Mon, 06 Mar 2023 07:00 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 06 Mar 2023 07:00 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बजट में मानदेय बढ़ाने की घोषणा सुनकर धरना स्थल पर ही कार्यकर्ता झूम उठे। उनके मानदेय सरकार ने बढ़ाकर 10 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया है। घोषणा सुनने के बाद धरना स्थल पर ही कार्यकर्ता नाचने लगे। एक-दूसरे पर रंग गुलाल लगाकर कार्यकर्ताओं ने बजट में की गई घोषणाओं से मिली खुशी का इजहार किया।  

विज्ञापन
chhattisgarh anganwadi workers celebrated holi on increasing honorarium in budget
मानदेय बढ़ाए जाने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मनाई होली। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ की मौजूदा भूपेश सरकार का आखिरी बजट बहुत सारे लोगों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग करने वालों के चेहरे मुख्यमंत्री बघेल की घोषणा के बाद खिल उठे। इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी शामिल हैं। विधानसभा में मुख्यमंत्री ने जैसे ही मानदेय बढ़ाने की घोषणा की, वैसे ही धरने पर बैठे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता होली के रंग और गुलाल में झूम उठे। उन्होंने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली मनाई और जमकर डांस किया। 

विज्ञापन




दरअसल, मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले सहित प्रदेश भर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पिछले 45 दिनों से धरना दे रही थीं। इसको लेकर उन्होंने सड़क पर प्रदर्शन किया और आंगनबाड़ी केंद्रों में ताले तक लगा दिए थे। इसके बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाई और कई कार्यकर्ता हड़ताल बीच में छोड़कर आंगनबाड़ी केंद्र लौट गईं। कुछ केंद्रों के ताले फिर खुले और बच्चे व महिलाएं वहां पहुंचने लगीं थीं। इस बीच मुख्यमंत्री की घोषणा ने उनके बजट को खुशियों के गुलाल से रंग दिया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बजट में मानदेय बढ़ाने की घोषणा सुनकर धरना स्थल पर ही कार्यकर्ता झूम उठे। उनके मानदेय सरकार ने बढ़ाकर 10 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया है। घोषणा सुनने के बाद धरना स्थल पर ही कार्यकर्ता नाचने लगे। एक-दूसरे पर रंग गुलाल लगाकर कार्यकर्ताओं ने बजट में की गई घोषणाओं से मिली खुशी का इजहार किया।  हालांकि कार्यकर्ताओं का कहना है कि अभी उनकी कुछ मांगे लंबित है, पर फिर भी अभी की गई घोषणाओं से उन्हें बड़ी खुशी मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed