{"_id":"600a691edf470919972b403c","slug":"chhattisgarh-a-woman-put-rape-charges-on-a-shelter-manager-police-arrested-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ : एक महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, आश्रय स्थल का प्रबंधक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ : एक महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, आश्रय स्थल का प्रबंधक गिरफ्तार
Fri, 22 Jan 2021 11:26 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:26 AM IST
विज्ञापन
महिला के साथ दुष्कर्म का मामला
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में महिलाओं के एक आश्रय स्थल के प्रबंधक को वहां की एक महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि तीन महिलाओं के बयान को एक मजिस्ट्रेट के समाने दर्ज करवाया गया।
विज्ञापन
इनमें से एक महिला ने आश्रय स्थल के प्रबंधक जितेंद्र मौर्य पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि एक महिला ने आरोप लगाया कि आश्रय स्थल के कर्मचारियों ने उसे शारीरिक प्रताड़ना दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बयानों के आधार पर मौर्य को गिरफ्तार कर लिया गया और इस मामले में आगे जांच की जा रही है।
विज्ञापन