फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh A head constable of CRPF injured in an IED blast in the Bijapur

छत्तीसगढ़ : बीजापुर जिले में प्रेशर बम विस्फोट, सीआरपीएफ जवान घायल

Thu, 02 Sep 2021 02:43 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: अजय सिंह Updated Thu, 02 Sep 2021 02:43 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh A head constable of CRPF injured in an IED blast in the Bijapur
फाइल फोटो - फोटो : ANI

बीजापुर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में प्रेशर बम की चपेट में आने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का जवान घायल हो गया है। 

विज्ञापन


बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिम्मापुर गांव के करीब प्रेशर बम की चपेट में आने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान शीलचंद मिंज घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बासागुड़ा थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ के 168 वीं वाहिनी के जवानों को गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल के जवान जब आवापल्ली-बासागुड़ा मार्ग में तिम्मापुर गांव के करीब थे तब मिंज का पैर प्रेशर बम के ऊपर चला गया। इससे बम में विस्फोट हुआ और वह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घटना के बाद मिंज को घटनास्थल से बाहर निकाला गया तथा स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। मिंज का इलाज किया जा रहा है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed