फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: A government official made derogatory remarks on Mahatma Gandhi on social media, suspended

छत्तीसगढ़: संत कालीचरण के बाद अब एक सरकारी अधिकारी ने की महात्मा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी, निलंबित

Tue, 28 Dec 2021 02:22 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 28 Dec 2021 02:22 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि फेसबुक पर महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में राज्य शासन ने रायपुर जिले के सहायक खाद्य अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय ने अधिकारी संजय दुबे का निलंबन आदेश जारी किया है।

विज्ञापन
Chhattisgarh: A government official made derogatory remarks on Mahatma Gandhi on social media, suspended
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : ANI

विस्तार

छत्तीसगढ़ में महात्मा गांधी पर हिंदू धर्मगुरु कालीचरण महाराज की अपमानजनक टिप्पणी के बाद अब एक सरकारी अधिकारी ने सोशल मीडिया पर राष्ट्रपिता पर कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी की है। जिसके बाद राज्य शासन ने अधिकारी को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि फेसबुक पर महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में राज्य शासन ने रायपुर जिले के सहायक खाद्य अधिकारी संजय दुबे को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय ने दुबे का निलंबन आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि अधिकारी दुबे द्वारा सोशल मीडिया पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संबंध में अपमानजनक एवं निंदाजनक टिप्पणी किया जाना 'छत्तीसगढ़ लोक सेवा (आचरण) नियम का उल्लंघन है। इसलिए संजय दुबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




राजधानी रायपुर में रविवार को धर्म संसद में कालीचरण महाराज द्वारा महात्मा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का दौर जारी है। बताया जा रहा है कि इस दौरान दुबे ने भी फेसबुक पर महात्मा गांधी पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी।

सोशल मीडिया पर वायरल स्क्रीनशॉट के अनुसार दुबे ने फेसबुक पर पीयूष कुमार नामक व्यक्ति की टिप्पणी पर जवाब देते हुए कथित रूप से कहा, गांधी कोई राष्ट्र नहीं है, न ही इस देश का बहुमत उनको राष्ट्र का पिता मानता है। राष्ट्रपिता भी कोई संवैधानिक पदवी नहीं है। देश को अपनी लाश पर विभाजन की बात कहने वाले ने ही देश को दो भागों में बटवा दिया। लाखों देशवासियों की हत्या का जिम्मेदार व्यक्ति है।

सोशल मीडिया पर इस टिप्पणी के वायरल होने के बाद दुबे ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर सफाई दी है कि किसी व्यक्ति ने मेरे मोबाइल को हैक कर मेरे नाम से पीयूष कुमार जी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के बारे में अपमानजनक बात लिख दी। मेरे मन में गांधी जी के प्रति असीम श्रद्धा है। वे देश के राष्ट्र निर्माण में अग्रज व्यक्ति हैं। वे मेरे सम्मानीय हैं।

इससे पहले राजधानी रायपुर के रावणभाठा मैदान में रविवार शाम को दो दिवसीय धर्म संसद के अंतिम दिन कालीचरण महाराज ने अपने भाषण के दौरान राष्ट्रपिता के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी की थी और उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे की प्रशंसा की थी।

रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे की शिकायत पर पुलिस ने शहर के टिकरापारा थाने में कालीचरण महाराज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कालीचरण महाराज के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 505 (2) (विभिन्न वर्गों के बीच शत्रुता, घृणा या द्वेष पैदा करने या बढ़ावा देने वाले बयान) तथा 294 (अश्लील कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कालीचरण महाराज की इस टिप्पणी को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि यदि कोई भी व्यक्ति समाज में जहर घोलने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed