छत्तीसगढ़: डीआरजी के जवानों ने मार गिराए सात नक्सली, मुठभेड़ अब भी जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में शनिवार सुबह डीआरजी के जवानों ने एक मुठभेड़ के दौरान सात नक्सलियों को मार गिराया। इस दौरान कई अन्य नक्सली घायल भी हुए हैं। फिलहाल इलाके में खोज अभियान जारी है।
छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने बताया कि राजनांदगांव के सीतागोटा जंगलों में जिला रिजर्व गार्ड की टीम की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में सात नक्सलियों को टीम द्वारा मार गिराया गया है।
DM Awasthi, Director General of Police, Chhattisgarh: 7 Naxals killed in an encounter with District Reserve Guard (DRG) in Sitagota jungle under Bagnadi Police Station in Rajnandgaon. Arms and ammunition recovered. Operation is still underway. pic.twitter.com/OPNt9XEx7f
विज्ञापन विज्ञापन
— ANI (@ANI) August 3, 2019
जानकारी के मुताबिक, डीआरजी के जवान शनिवारा सुबह 8 बजे बागनदी क्षेत्र में सर्च अभियान के लिए गए थे। इस दौरान जवानों को महाराष्ट्र सीमा से सटे शेरपार और सीतागोटा इलाके के बीच स्थित पहाड़ियों में नक्सलियों के छिपे होने की सूचना मिली। जिसके बाद डीआरजी के साथ छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्स (सीएएफ) और जिला पुलिस बल के जवानों को मौके पर भेजा गया।
मुठभेड़ के बाद पुलिस को नक्सलियों के शवों के पास से एके 47, 303 राइफल, नक्सली साहित्य, 12 बोर बंदूक व आदि सामन मिला है।