फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: 4 mines sealed, 6 highways seized, Mineral and Revenue Department Action in Bilaspur

छत्तीसगढ़: बिलासपुर में खनिज और राजस्व विभाग का एक्शन; 4 खदानें सील, 6 हाईवा जब्त, अवैध रेत भंडारण पर कार्रवाई

Fri, 02 Feb 2024 08:48 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 02 Feb 2024 08:48 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में लगातार छापामार कार्रवाई चल रही है। एक के बाद एक जगहों पर छापे मारे जा रहे हैं। इसी कड़ी में बिलासपुर में खनिज और राजस्व विभाग ने कई खदानों में छापा मारा है। 

विज्ञापन
Chhattisgarh: 4 mines sealed, 6 highways seized, Mineral and Revenue Department Action in Bilaspur
बिलासपुर में खनिज और राजस्व विभाग का एक्शन; 4 खदानें सील, 6 हाईवा जब्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में लगातार छापामार कार्रवाई चल रही है। एक के बाद एक जगहों पर छापे मारे जा रहे हैं। इसी कड़ी में बिलासपुर में खनिज और राजस्व विभाग ने कई खदानों में छापा मारा है। इस दौरान नियम-कायदों का उल्लंघन करने वाली 4 खदान सील की गई हैं। इसके अलावा चार जगहों पर 150 घनमीटर रेत का अवैध भंडारण जब्त किया गया है। वहीं खनिज का अवैध परिवहन करते छह हाईवा पर भी कार्रवाई की गई है। खबर लिखे जाने तक विभाग की कार्रवाई जारी रही। 

विज्ञापन


टीम ने मेसर्स जीएस मिनरल्स, प्रो संजय पवार ग्राम कोसमडीह मस्तुरी, दौलतराम बिधानी ग्राम मस्तुरी, मेसर्स बिलासादाई मिनरल्स, प्रो. संजय छापरिया ग्राम मस्तुरी, मेसर्स कन्हैया मिनरल्स प्रो. प्रकाश चनानी ग्राम मोहतरा का निरीक्षण किया। टीम ने चारों खदान मालिकों से विस्फोटक, पर्यावरण स्वीकृति, जल एवं वायु सम्मति, आवक-जावक से संबंधित पंजी और अन्य जरूरी दस्तावेज दिखाने के लिए कहा, लेकिन उनकी ओर से इस संबंध में किसी भी प्रकार के दस्तावेज पेश नहीं किए गए। इस पर चारों खदानों को आगामी आदेश तक के लिए सील कर दिया गया है।
विज्ञापन




खनिज विभाग ने बिल्हा विकासखंड के लच्छनपुर और पेंडरवा स्थित खनिज रेत के 4 स्थलों पर अवैध रेत का भंडारण 150 घन मीटर जब्त कर प्रकरण दर्ज किया है। मामले में प्रकरण दर्ज कर जिले की विभिन्न थानों की अभिरक्षा में वाहनों को रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोसमडीह, मस्तूरी और मोहतरा के 4 क्रेशर सील- 

  1. मेस. जी एस मिनरल्स - संजय पवार - ग्राम कोसमडीह 
  2. दौलत राम विधानी - ग्राम मस्तूरी
  3. मेस. बिलासादाई मिनरल्स - संजय छपारिया - ग्राम मस्तूरी 
  4. मेस. कन्हैया मिनरल्स - प्रकाश चनानी - ग्राम मोहतरा


05 अवैध रेत भण्डारण का प्रकरण दर्ज कर 150 घन मीटर रेत जप्त
06 अवैध खनिज परिवहन करते हाइवा जप्त कर विभिन्न थानो मे रखा गया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed