{"_id":"62e3840a1be3bd27a815e13f","slug":"chhattisgarh-4-6-magnitude-earthquake-hits-korea-district-two-suffer-minor-injuries-no-major-damage-reporte","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई तीव्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई तीव्रता
Fri, 29 Jul 2022 12:24 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:24 PM IST
सार
अधिकारियों ने बताया कि इस श्रेणी के भूकंप से आंशिक क्षति का अंदेशा रहता है जो कच्चे बनावट को नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि, क्षेत्र से अब तक किसी नुकसान की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
भूकंप के झटके (प्रतीकात्मक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को 4.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि झटके रात करीब 12.56 बजे कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुंठपुर के करीब महसूस किए गए। उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 16 किलोमीटर की गहराई में था।
अधिकारियों ने बताया कि इस श्रेणी के भूकंप से आंशिक क्षति का अंदेशा रहता है जो कच्चे बनावट को नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि, क्षेत्र से अब तक किसी क्षति की जानकारी नहीं है। वहीं, कोरिया जिले के जिलाधिकारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में भूकंप के हल्के झटके महसूस होने की सूचना मिली है। अब तक क्षेत्र में जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। इस संबंध में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।
शर्मा ने बताया कि जानकारी मिली है कि जिले के चरचा क्षेत्र में स्थित साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के कर्मचारी रात में क्षेत्र के दौरे पर थे। भूकंप का झटका महसूस होने पर वे वहां से निकलने की कोशिश करने लगे और इस दौरान गिरने से दो कर्मचारियों को हल्की चोट पहुंची है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने बताया कि कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। राज्य के उत्तर क्षेत्र के कोरिया जिले में इस महीने की 11 तारीख की सुबह भी 4.3 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया था।