फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: 19 naxal including 4 women surrender in sukma, three have 1 lakh reward

Chhattisgarh: सुकमा में 19 नक्सलियों ने किया सरेंडर, चार महिलाएं भी शामिल, तीन पर था एक लाख रुपये का इनाम

Mon, 28 Feb 2022 03:11 PM IST
मेघा चौधरी न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सुकमा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सुकमा Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 28 Feb 2022 03:11 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 19 नक्सलियों ने अमानवीय और खोखली माओवादी विचारधारा से निराश होकर सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने वालों में 4 महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें से तीन नक्सली पर एक लाख का इनाम है। 
 

विज्ञापन
Chhattisgarh: 19 naxal including 4 women surrender in sukma, three have 1 lakh reward
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 19 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने वालों में 4 महिलाएं भी शामिल हैं। सोमवार को पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों ने अमानवीय और खोखली माओवादी विचारधारा से निराश होने का हवाला देते हुए रविवार शाम को जिले के भज्जी पुलिस थाने में पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों के सामने सरेंडर कर दिया। इनमें से तीन पर एक लाख रुपये का इनाम था।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि सभी नक्सली भज्जी इलाके के बोधराजपदार गांव के रहने वाले थे और माओवादी आंदोलन के निचले पायदान के कार्यकर्ताओं के रूप में सक्रिय थे। रायपुर से 400 किलोमीटर दूर स्थित पुलिस स्टेशन पर पहुंचने के दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि जिन नक्सलियों ने अपने हथियार डाल दिए, वो सभी जिला पुलिस के ‘पुना नारकोम’ अभियान से प्रभावित थे, जो नक्सलियों के पुनर्वास के लिए चलाया जाता है। इसका मतलब होता है नई शुरुआत। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार की समर्पण और पुनर्वास नीति के तहत उन्हें सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed