{"_id":"62903feb97e7ab3b6d7914df","slug":"chhattisgarh-187-families-survived-breakup-korba-police-initiative-got-success-husband-and-wives-hated-each-other","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh News: पुलिस की पहल रंग लाई, टूटने से बचे 187 परिवार, पति-पत्नियों को एक दूसरे से हो गई थी नफरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh News: पुलिस की पहल रंग लाई, टूटने से बचे 187 परिवार, पति-पत्नियों को एक दूसरे से हो गई थी नफरत
Fri, 27 May 2022 08:35 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 27 May 2022 08:35 AM IST
सार
दरअसल कोरबा पुलिस ने 'खाकी के रंग परिवार के संग' कार्यक्रम शुरू किया है। सामुदायिक पुलिसिंग की इस पहल के अंतर्गत महिला परामर्श केंद्र में 187 परिवारों को फिर मिलाया गया।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पुलिस
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ की कोरबा पुलिस की खास पहल के लिए सराहना की जाना चाहिए। उसने एक-दो नहीं, बल्कि 187 परिवारों को टूटने से बचाने में अहम भूमिका निभाई है। पति-पत्नियों को एक दूसरे से इतनी नफरत हो गई थी कि वे तलाक की ओर बढ़ रहे थे।
विज्ञापन
दरअसल कोरबा पुलिस ने 'खाकी के रंग परिवार के संग' कार्यक्रम शुरू किया है। सामुदायिक पुलिसिंग की इस पहल के अंतर्गत महिला परामर्श केंद्र में 187 परिवारों को फिर मिलाया गया। पुलिस ने इस पहल को कामयाब बनाने के लिए परामर्शदाताओं को खासतौर से नियुक्त किया था।
विज्ञापन
परिवार बगैर जीवन अधूरा : सांसद महंत
दंपत्तियों में सुलह के बाद उनके सम्मान के लिए कोरबा के राताखार की एक होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कोरबा की सांसद ज्योत्स्ना महंत मुख्य अतिथि थीं।
विज्ञापन
महंत ने अपने संबोधन में परिवार का महत्व बताते हुए कहा कि बगैर परिवार के जीवन अधूरा है। सुखी परिवार सुखमय जीवन का आधार है। आज वह बतौर सांसद जनता की सेवा कर रही हैं तो इसका श्रेय उनके परिवार का है।
परिवार मानव जाति की सबसे बड़ी पूंजी : एसपी पटेल
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोरबा के एसपी भोजराम पटेल ने कहा कि परिवार मानव जाति का सबसे बड़ी पूंजी है। बिना परिवार स्वस्थ मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। पुलिस अधीक्षक के रूप में उनके कार्यकाल में परिवारिक विवाद के 508 आवेदन मिले। सभी दंपतियों की काउंसलिंग की गई। इनमें से 187 का पुनर्मिलन कराने में कामयाबी मिली।
सामुदायिक पुलिसिंग के दायित्व का निर्वहन करते हुए कोरबा पुलिस टूटे परिवारों को फिर से मिलाने की पहल कर रही है। एसपी पटेल ने कहा कि आगे भी यह अभियान जारी रखा जाएगा।