{"_id":"5fbc6b6b280b7235f57184cc","slug":"chhattisgarh-14-year-old-minor-gang-raped-in-kawardha-police-in-search-of-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: दोस्त के साथ घूमने गई थी आदिवासी लड़की, चार लोगों ने पहले अगवा किया, फिर सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: दोस्त के साथ घूमने गई थी आदिवासी लड़की, चार लोगों ने पहले अगवा किया, फिर सामूहिक दुष्कर्म
Tue, 24 Nov 2020 07:53 AM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, कवर्धा
पीटीआई, कवर्धा
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 24 Nov 2020 07:53 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में 14 वर्षीय आदिवासी लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता अपने दोस्त के साथ सैर पर गई थी। उस दौरान चार अज्ञात लोगों ने दोस्त को धमकाकर भगा दिया। वहीं, किशोरी को अगवा कर लिया और उसके साथ गैंगरेप किया। कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने बताया कि जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में बालिका से कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
रविवार को हुई वारदात
सिन्हा के मुताबिक, बालिका ने पुलिस में शिकायत की कि बीते रविवार को जब वह अपने एक मित्र के साथ सैर पर गई थी, तब चार आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान उन्होंने बालिका के मित्र को धमकाकर वहां से भगा दिया।बालिका ने पुलिस को बताया कि चारों आरोपी उसे किसी सुनसान स्थान पर ले गए और उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
शोर मचाने पर लोगों ने की मदद
सिन्हा ने बताया कि बालिका ने जब मदद के लिए आवाज लगाई, तब कुछ स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। बाद में गश्त पर निकला पुलिस दल घटनास्थल पहुंचा और बालिका को वहां से निकाला गया।
विज्ञापन
भाजपा ने सरकार को घेरा
सिन्हा ने बताया कि बालिका की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होेंने उम्मीद जताई कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर, राज्य के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार पर अपराध पर अंकुश लगा पाने में विफल होने का आरोप लगाया है।