{"_id":"65b8ee7e01ebfd17390459bd","slug":"chhattisgarh-134-lakh-metric-tons-paddy-purchased-in-cg-28-thousand-104-crore-paid-to-farmers-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अब तक 134 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, किसानों को 28 हजार 104 करोड़ रुपये का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अब तक 134 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, किसानों को 28 हजार 104 करोड़ रुपये का भुगतान
Tue, 30 Jan 2024 06:11 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 30 Jan 2024 06:11 PM IST
सार
राज्य में अब तक 133.88 लाख टन धान की खरीदी हो चुकी है, जो कि बीते साल की तुलना में लगभग 27 लाख मीट्रिक टन अधिक है। इसके साथ ही किसानों को 28 हजार 104 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का ग्राफ प्रतिदिन ऊपर चढ़ता जा रहा है। बीते साल राज्य में हुई 107.53 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी का रिकार्ड इस साल टूट चुका है। राज्य में अब तक 133.88 लाख टन धान की खरीदी हो चुकी है, जो कि बीते साल की तुलना में लगभग 27 लाख मीट्रिक टन अधिक है।
विज्ञापन
प्रतिदिन औसतन साढ़े तीन लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो रही है। इसको देखते हुए इस साल धान खरीदी की मात्रा 140 लाख मीट्रिक टन के पार होने की उम्मीद है। पीएम मोदी की गारंटी के अनुरूप किसानों से प्रति एकड़ के मान से 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है। किसानों से चालू विपणन वर्ष में 29 जनवरी तक 133.88 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी के एवज में उन्हें 28 हजार 104 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन
मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 23 लाख 68 हजार 810 किसान धान बेच चुके हैं। समर्थन मूल्य पर धान बेचने के राज्य में 26 लाख 85 हजार किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग भी समांतर रूप से जारी है। मिलर्स का खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव लगातार किया जा रहा है। अब तक 101 लाख 85 हजार 181 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके खिलाफ मिलर्स की ओर से 91 लाख 13 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।
विज्ञापन