{"_id":"5fac0d50099b6e1ff5665199","slug":"chhattisgarh-11-naxalites-surrender-in-dantewada","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ : दंतेवाड़ा में 11 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ : दंतेवाड़ा में 11 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Wed, 11 Nov 2020 09:42 PM IST
दीप्ति मिश्रा
पीटीआई, दंतेवाड़ा
पीटीआई, दंतेवाड़ा
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Wed, 11 Nov 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में एक इनामी नक्सली समेत 11 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे ‘लोन वर्राटू’ अभियान से प्रभावित होकर 11 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें जन मिलिशिया कमांडर कुम्मा मण्डावी, जन मिलिशिया सदस्य देवा मण्डावी, बामन मण्ड़वी, ग्राम कमेटी सदस्य बामन कवासी, चेतना नाट्य मंडली के सदस्य हड़मा राम मण्डावी, ग्राम कमेटी सदस्य हिड़मा मण्डावी, जन मिलिशिया सदस्य रतन मण्डावी, विकास कुमार मंडावी, मुकेश कुमार मंडावी, मोहन कारटम और ग्राम कमेटी सदस्य अजय कुमार मंडावी शामिल हैं।
घर वापसी योजना के तहत आत्मसमर्पण किया
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जन मिलिशिया कमांडर और सदस्यों ने भरमार बंदूक के साथ आत्मसमर्पण किया है। जन मिलिशिया कमांडर कुम्मा मण्डावी पर एक लाख रुपये का इनाम है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने जिले में चल रहे 'लोन वर्राटू' (घर वापस आइये) अभियान से प्रभावित होकर तथा माओवादी संगठन की खोखली विचार धारा से तंग आकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का फैसला किया है।
विज्ञापन
अब तक कुल 199 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पिछले चार माह में 'लोन वर्राटू' अभियान से प्रभावित होकर 52 इनामी नक्सलियों समेत कुल 199 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। इस अभियान के तहत थाना, शिविरों तथा ग्राम पंचायतों में संबंधित क्षेत्र के सक्रिय माओवादियों का नाम चस्पा कर आत्मसमर्पण करने की अपील की जा रही है। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को 10-10 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है।