फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhatisgarh: seven STF jawan suspended

गांव वालों से बदसलूकी पर एसटीएफ जवानों को कड़ी सजा

Thu, 17 Sep 2015 01:09 PM IST
Updated Thu, 17 Sep 2015 01:09 PM IST
विज्ञापन
chhatisgarh: seven STF jawan suspended

अपनी तरह की अनोखी अनुशासनात्मक कार्रवाई में छत्तीसगढ़ पुलिस ने अपने 7 एसटीएफ जवानों को गांव वालों से बहस करने और उनसे बदसलूकी करने के आरोप में निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई इस लिए भी खास मानी जा रही है कि आमतौर पर इस तरह की घटनाओं को हल्के में लेकर भुला दिया जाता है।

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार सात आरोपियों में से हैड कांस्टेबिल अशोक साहू, कांस्टेबिल भूपेन्द्र निशाद, नारद सिंह कंवर, गजेन्द्र ठाकुर, कृष्णानंद कुशवाहा, नागेश्वर निरमलकर और जितेन्द्र सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन


एसटीएफ एसपी जीएस डारो द्वारा 14 सितबंर को जारी किए गए आदेशों के अनुसार 'इन जवानों द्वारा ग्रामीणों के साथ वाद विवाद और धक्का मुक्की करने के कारण एसटीएफ की छवि को नुकसान पहुंचा है। इसलिए इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है'।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों से की थी अभद्रता

chhatisgarh: seven STF jawan suspended

दंतेवाड़ा पुलिस के अधिकारियों के अनुसार आरोपी पुलिसकर्मी शनिवार को छुट्टी पर थे। जिस दौरान वे पलनर बाजार गए थे। वहां उन्होंने एक दुकानदार से अभद्रता की, इस पर स्‍थानीय ग्रामीणों ने बीच बचाव कराना चाहा तो आरोपियों पुलिसकर्मियों ने उनसे भी धक्का मुक्की। इसी आरोप में उन पर कार्रवाई की गई।

बता दें कि एसटीएफ को आमतौर पर नक्सल और आतंक विरोधी कार्रवाईयों में ही इस्तेमाल किया जाता है। इसे पुलिस पुलिस का सबसे खास दस्ता माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed