फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Cheated 1.5 crore rupees by talking in girl voice and promising to marry in chhattisgarh

छत्तीसगढ़ का 'ड्रीम गर्ल' चढ़ा पुलिस के हत्थे: प्यार की मीठी बातों से युवक को फंसाकर लगाया डेढ़ करोड़ का चूना

Wed, 10 Jul 2024 03:44 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 10 Jul 2024 03:44 PM IST
सार

बॉलीवुड मूवी ड्रीम गर्ल में हीरो का रोल निभाया अभिनेता लड़की की आवाज निकालकर लड़कों को अपने जाल में फंसा लेता था। ठीक उसी तरह छत्तीसगढ़ में भी एक घटना घटी है।

विज्ञापन
Cheated 1.5 crore rupees by talking in girl voice and promising to marry in chhattisgarh
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड मूवी ड्रीम गर्ल में हीरो का रोल निभाया अभिनेता लड़की की आवाज निकालकर लड़कों को अपने जाल में फंसा लेता था। ठीक उसी तरह छत्तीसगढ़ में भी एक घटना घटी है। आरोपी को मिमिक्री मास्टर भी कह सकते हैं, क्योंकि लड़की के साथ ही दूसरों का भी हुबहू आवाज निकाल लेता है। आरोपी लड़की की आवाज निकालकर युवकों को मीठी-मीठी बातें करके ठगी की घटना को अंजाम देता था। बिलासपुर में सायबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


दरअसल, मल्टीनेशनल कंपनी के सॉफ्टवेयर इंजिनियर को शादी के लिए एक सुंदर सी लड़की की इंतजार था, लेकिन उसे लड़का मिल गया, जो हुबहू लड़कियों की आवाज में ही बात करता था। अलग-अलग किरदार बनकर आरोपी ने शादी कराने का झांसा देकर युवक से करोड़ों रूपये की ठगी कर ली। आरोपी स्कूल के समय से ही मिमिक्री करता आ रहा है महिला, पुरूष साउथ इंडियन, फिल्मी एक्टर्स के हुबहु आवाज निकालने में माहिर है। इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी ने युवक अपने जाल में फांस लिया था।
विज्ञापन


पूरा मामला बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र का है। पहले साॅफ्टवेयर इंजिनियर से परिचय बढ़ाकर शादी का झांसा दिया। फिर ब्रेन वाॅश कर ठगी करते हुए उससे एक करोड़ 39 लाख 51 हजार 277 रुपए वसूल लिया। मामले में पुलिस ने बैंक स्टेटमेंट और तकनीकी इनपुट के आधार पर शातिर अपराधी तक पहुंची। करीब 35 से 40 बैंक खाते जांच के बाद उसे फ्रीज किया। घटना को लेकर प्रार्थी नितिन जैन ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया। इस पर पुलिस ने जांच शुरू की। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। मामले की जांच दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी रोहित अपने भाई के घर पुणे गया हुआ था, जहां उसकी मुलाकात जैन काॅलोनी में रहने वाले प्रार्थी नितिन जैन से हुई। आपसी परिचय होने के बाद रोहित को नितिन जैन के शादी के लिए लड़की की तलाश होने की जानकारी मिली। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने प्रार्थी से संपर्क कर उसे विवाह योग्य लड़की से परिचय कराने की बात कहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हद तो तब हो गई जब आरोपी ने प्रार्थी को दो से तीन लड़कियों की फोटो इंटरनेट से निकालकर दिखाया। इतना ही नहीं आरोपी ने कहा कि आपकी चॉइस है, जिसे भी आप पसंद करें। फोटो देखकर प्रार्थी ने काल्पनिक नाम शिवानी जैन को पसंद किया। इसके बाद आरोपी ने झांसा देने का खेल शुरू किया। आरोपी रोहित ने स्वयं के मोबाइल से प्रार्थी को आवाज बदलकर शिवानी जैन बताया। ठगी की कहानी शुरू करते हुए आरोपी ने लड़की की आवाज में कुछ दिन बात किया। इसके बाद शादी के लिए राजी होकर ठगी करना शुरू कर दिया। पहली ही बार में आरोपी ने युवक से 30 लाख रुपए की ठगी कर ली। चालक आरोपी ने जिस शिवानी जैन से शादी पक्की हुई थी, उसी की बीमार और अन्य आवश्यकता होने का झूठी कहानी रचा। इस पर युवक ने अलग अलग खातों में पैसा ट्रांसफर किया। 


इसी तरह आरोपी ने मिमिक्री कर स्वयं ही कथित शिवानी जैन और उसकी मामा का लड़का अंशु जैन, जज सुब्रमण्यम स्वामी हैदराबाद, प्रॉपर्टी टैक्स ऑफिसर रामकृष्ण चेन्नई, मोबाइल लोन और रिकवरी एजेंट बॉस, आरबीआई इंस्पेक्टर विनीत बनकर लगभग एक करोड़ 39 लाख 51 हजार 277 रुपए की ठगी की है, जिसको बिलासपुर पुलिस ने 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed