{"_id":"5ef9ba9dfb6f1166605444cd","slug":"chattisgarh-three-lightning-victims-buried-in-cow-dung-for-cure-in-jashpur-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: बिजली गिरने से घायल तीन लोगों को गाय के गोबर में दफनाया, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: बिजली गिरने से घायल तीन लोगों को गाय के गोबर में दफनाया, दो की मौत
Mon, 29 Jun 2020 03:25 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 29 Jun 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल जशपुर जिले में बिजली गिरने से घायल एक महिला सहित तीन लोगों को कथित तौर पर कुछ ग्रामीणों ने इलाज के नाम पर गाय के गोबर में दफना दिया। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन लोगों को बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इनमें से दो को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
जशपुर के उप-विभागीय अधिकारी राजेंद्र परिहार ने बताया कि यह घटना रविवार शाम को हुई जब तीनों राज्य की राजधानी रायपुर से लगभग 400 किलोमीटर दूर स्थित जिले के बागबहार गांव में धान के खेतों में काम कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि खेत पर काम करने के दौरान ही बारिश और आंधी शुरू हो गई, तो उन्होंने खेत में एक पेड़ के नीचे शरण ली। तभी अचानक उन पर आकाशीय बिजली गिर गई और वे बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: सुरक्षा कर्मी को घायल कर वॉकी टॉकी और मोबाइल फोन लूट ले गए नक्सली
अधिकारी ने बताया कि अस्पताल ले जाने के बजाय उनके परिवार के सदस्यों और कुछ ग्रामीणों ने अंधविश्वास के चलते उन्हें गाय के गोबर में पैर से गर्दन तक दबा दिया। उन्होंने कहा कि इलाके के ग्रामीणों का मानना है कि गोबर में जलने की चोटों को ठीक करने की शक्ति होती है।
उन्होंने बताया कि बाद में, जब कुछ अन्य ग्रामीणों ने हस्तक्षेप किया, तो तीनों पीड़ितों को एक स्थानीय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। जहां उनमें से दो-सुनील साई (22) और चंपा राउत (20) को मृत घोषित कर दिया गया।