{"_id":"68f099771efb31b3d00fa024","slug":"chaos-in-school-sports-competition-player-attacked-with-hockey-stick-in-korba-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल मैदान बना अखाड़ा: खून-खराबे में बदला समापन समारोह, हॉकी स्टीक से खिलाड़ी पर हमला, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल मैदान बना अखाड़ा: खून-खराबे में बदला समापन समारोह, हॉकी स्टीक से खिलाड़ी पर हमला, अस्पताल में भर्ती
Thu, 16 Oct 2025 12:36 PM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:36 PM IST
सार
25वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। लेकिन इसके कुछ देर बाद ही खेल का मैदान मारपीट का अखाड़ा बन गया। ट्रॉफी अपने पास रखने को लेकर जांजगीर और कोरबा के खिलाड़ियों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि मामला अस्पताल तक पहुंच गया।
विज्ञापन
घायल खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा जिले में 25वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। लेकिन इसके कुछ देर बाद ही खेल का मैदान मारपीट का अखाड़ा बन गया। ट्रॉफी अपने पास रखने को लेकर जांजगीर और कोरबा के खिलाड़ियों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि मामला अस्पताल तक पहुंच गया।
सीएसईबी मैदान में बिलासपुर संभाग की जांजगीर टीम और कोरबा टीम के खिलाड़ियों के बीच पहले ट्रॉफी को लेकर झगड़ा हुआ। मामला शांत तो हुआ, लेकिन इसके बाद दोनों टीम के खिलाड़ी विद्युत गृह स्कूल क्रमांक-1 पहुँच गए, जहाँ फिर विवाद भड़क गया। इसी दौरान जांजगीर टीम के खिलाड़ी हेमंत ने हाथ में रखी हॉकी स्टीक से कोरबा टीम के खिलाड़ी आयुष मानिकपुरी पर कई वार कर दिए। अचानक हुए हमले से आयुष गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर से खून की धार बह निकली।
14 टांके लगे, अस्पताल में भर्ती
साथी खिलाड़ियों ने तत्काल आयुष को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसके सिर पर 14 टांके लगाए। घायल खिलाड़ी को कैजुअल्टी वार्ड में भर्ती किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुँची। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी विश्व नारायण चौहान ने बताया कि घायल का बयान दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। हमलावर खिलाड़ी अपनी टीम के साथ वापस लौट गया है। वहीं, मामले में जब प्रभारी सहायक खेल अधिकारी केआर टंडन और अन्य जिम्मेदारों से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।