{"_id":"6aeac3af1da8aad94d0ff01c","slug":"cg-weather-updete-news-weather-conditions-in-chhattisgarh-today-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ मौसम: हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना, 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवायें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ मौसम: हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना, 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवायें
Wed, 04 Nov 2026 11:04 AM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:04 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में आज बुधवार को कुछ जगहों पर हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है। एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने के संकेत हैं। एक-दो स्थानों पर भारी और हल्की बारिश की संभावना है। 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवायें चलेंगी।
विज्ञापन
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
छत्तीसगढ़ में आज बुधवार को कुछ जगहों पर हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है। एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने के संकेत हैं। एक-दो स्थानों पर भारी और हल्की बारिश की संभावना है। 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवायें चलेंगी। आकाश में सामान्यतः मेघमय रहने के साथ एक-दो बार बारिश होने या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
जानें रायपुर के मौसम का हाल?
चार नवंबर को रायपुर में आकाश में बादल छाये रहेंगे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
दो दिनों बाद मौसम में बदलाव के संकेत
प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है।
कैसे रहे पिछले 24 घंटे?
छत्तीसगढ़ में मंगलवार को अधिकांश स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश हुई। एक दो जगहों पर भारी से भारी बारिश दर्ज की गई। वहीं एक-दो जगहों पर भारी वर्षा हुई। प्रदेश में सबसे अधिक 30.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
देखें इन जिलों का तापमान
प्रदेश के जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें, तो माना एयरपोर्ट रायपुर में अधिकतम तापमान 31.0 और न्यूनतम 22.8 रहा। इसी तरह बिलासपुर में अधिकतम 29.8 और न्यूनतम 22.6, पेंड्रा रोड में अधिकतम 29.6 और न्यूनतम 18.4, अंबिकापुर में अधिकतम 24.6 और न्यूनतम 19.7 दर्ज किया गया। जगदलपुर में अधिकतम 26.4 और न्यूनतम 21.6, दुर्ग में अधिकतम 28.2 और न्यूनतम 20.2 दर्ज किया गया।
सिनोप्टिक सिस्टम सक्रिय
दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में बने प्रचंड चक्रवाती तूफान 'मुरासु' के प्रभाव से 4 नवंबर को छत्तीसगढ़ के दक्षिण भागों में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।