फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather updete news: Weather conditions in Chhattisgarh today

छत्तीसगढ़ में मौसम फेरेगा करवट: बदलेगा मिजाज; 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवायें

Wed, 14 Oct 2026 10:27 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Wed, 14 Oct 2026 10:27 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में मौसम फिर करवट फेरने वाला है। मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 15 अक्टूबर से मौसम का मिजाज बदल सकता है। बादल गरजने के साथ ही तेज हवाओं के चलने और बिजली गर्जना के संकेत हैं। वहीं कुछ स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है।
 

विज्ञापन
CG Weather updete news: Weather conditions in Chhattisgarh today
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मौसम फिर करवट फेरने वाला है। मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 15 अक्टूबर से मौसम का मिजाज बदल सकता है। बादल गरजने के साथ ही तेज हवाओं के चलने और बिजली गर्जना के संकेत हैं। वहीं कुछ स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है।

विज्ञापन




जानें पिछले 24 घंटे का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क रहा। रायपुर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गये। वहीं प्रदेश में बारिश के प्रमुख आंकड़े जीरो रहे। प्रदेश में आज एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है। कुछ जगहों पर बादल मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने की संभावना है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवायें चलने की चेतवानी दी गई है। ऐसे में अगले दो दिन तक मौसम इसी तरह का बना रहेगा।
विज्ञापन



हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार
मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है। वहीं कुछ जगहों पर बादल गरजने-चमकने के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। दो दिन बाद इसी तरह की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




मौसमी प्रणालियां सक्रिय
इस समय ऊपरी वायुमंडल में सक्रिय मौसमी प्रणालियों का प्रभाव देखा जा रहा है। समुद्र तल से 5.8 से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 22 डिग्री उत्तरी अक्षांश के उत्तर में लगभग 82 डिग्री पूर्वी देशांतर के आसपास पश्चिमी हवाओं में द्रोणिका बनी हुई है। वहीं 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के  क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण एक्टिव है।




जानें रायपुर में कैसा रहेगा मौसम
रायपुर में लोगों को दिन-रात गर्मी का अहसास हो रहा है। बुधवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35 डिग्री सेल्सियस और 23 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क  रहा और एक-दो स्थानों में बहुत हल्की बारिश हुई। 15 अक्टूबर से मौसम में होने वाले बदलाव से रायपुरवासियों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed