{"_id":"6ac8772833ba3d8b9a0b5b1a","slug":"cg-weather-updete-news-weather-conditions-in-chhattisgarh-today-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ मौसम: प्रदेश में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना, जानें कैसा रहेगा आज और कल का दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ मौसम: प्रदेश में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना, जानें कैसा रहेगा आज और कल का दिन
Fri, 09 Oct 2026 10:40 AM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Fri, 09 Oct 2026 10:40 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है। ऐसे में जाते-जाते मानसून हल्की बारिश से प्रदेश को भीगा रहा है। आज 9 अक्टूबर को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की सांभावना है।
विज्ञापन
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है। ऐसे में जाते-जाते मानसून हल्की बारिश से प्रदेश को भीगा रहा है। आज 9 अक्टूबर को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की सांभावना है। कल 10 अक्तूबर के लिये मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है। ऐसे में प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम खुशनुमा और आकाश साफ रहेगा।
विज्ञापन
प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की मध्यम वर्षा होने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। पिछले 24 घांटों में उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों में तेज हवाओं के साथ मेघगर्जन और हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती परिसंचरण और द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में मौसमी गतिविधियों में बदलाव आया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा सुपौल, रांची, रायपुर, ब्रह्मपुरी, परभणी, बारामती और हरनाई होते हुए आगे बढ़ रही है। वहीं दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और आस-पास के क्षेत्र में समुद्र तल से करीब 0.9 किमी ऊपर तक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से उत्तर बंगाल की खाड़ी तक द्रोणिका भी बनी हुई है।
विज्ञापन
सिनोप्टिक सिस्टम सक्रिय
इस समय सिनोप्टिक सिस्टम सक्रिय है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा 27.5°N/86.5°E, सुपौल, रांची, रायपुर, ब्रह्मपुरी, परभणी, बारामती, हरनाई और 17.5°N/71.8°E से होकर गुजर रही है। दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश और उससे सटे छत्तीसगढ़ के ऊपर समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊांचाई पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
विज्ञापन
जानें रायपुर में कैसा रहेगा मौसम
राजधानी रायपुर में आसमान साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। दिन में तेज धूप रहने से गर्मी का असर बना रहेगा। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।
जानें पिछले 24 घंटे का हाल
प्रदेश में गुरुवार को राजनांदगांव सबसे गर्म जिला रहा। यहां तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जगदलपुर 33.6 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रारोड 32.6 डिग्री सेल्सियस , माना एयरपोर्ट 33.4 डिग्री सेल्सियस , दुर्ग 32.2 डिग्री सेल्सियस और अंबिकापुर 31.1 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके साथ ही कुसमी में 5 सेमी, चांदो में 3 सेमी, लाभांडी, रामचंद्रपुर, बेलतरा और दुर्ग में दो सेमी बारिश दर्ज की गई।