फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather updete news: Weather conditions in Chhattisgarh Evening

कैसा है छत्तीसगढ़ का मौसम?: रायपुर समेत इन जिलों में गुलाबी ठंड शुरू, बदल रहा मौसम का मिजाज, जानें ताजा हाल

Fri, 23 Oct 2026 08:28 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Fri, 23 Oct 2026 08:28 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में अब शाम होते ही  गुलाबी ठंड का एहसास होना शुरू हो गया है। रायपुर समेत कई जिलों में गुलाबी ठंड शुरू हो गई है। शाम होते ही लोगों को हल्की-हल्की ठंड लगने लगी है। आज शुक्रवार की शाम को रायपुर में मौसम शुष्क बना रहा है। अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 
 

विज्ञापन
CG Weather updete news: Weather conditions in Chhattisgarh Evening
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ में अब शाम होते ही  गुलाबी ठंड का एहसास होना शुरू हो गया है। रायपुर समेत कई जिलों में गुलाबी ठंड शुरू हो गई है। शाम होते ही लोगों को हल्की-हल्की ठंड लगने लगी है। आज शुक्रवार की शाम को रायपुर में मौसम शुष्क बना रहा है। अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में तापमान में गिरावट के लिए और इंतजार करना होगा। रात का तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। 
विज्ञापन



 
आज कैसा रहा रायपुर का मौसम?
पिछले 24 घंटों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक 33 डिग्री सेल्सियस तापमान रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। इस दौरान कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। रायपुर शहर के लिए मौसम विभाग ने स्थानीय पूर्वानुमान जारी किया है। 23 अक्टूबर को मौसम साफ रहा। आसामन में धूप खिली रही। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
विज्ञापन




बिलासपुर सहित इन जिलों का कैसा रहा मौसम
प्रदेश के जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें, तो माना एयरपोर्ट रायपुर में अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम 19.8 रहा। इसी तरह बिलासपुर में अधिकतम 31.0 और न्यूनतम 19.4, पेंड्रा रोड में अधिकतम 30.1 और न्यूनतम 16.0, अंबिकापुर में अधिकतम 30.0 और न्यूनतम 13.9  दर्ज किया गया। जगदलपुर में अधिकतम 32.5 और न्यूनतम 20.0,दुर्ग में अधिकतम 31.2 और न्यूनतम  20.0 और 
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनांदगांव में अधिकतम 32.5 और न्यूनतम 21.0 दर्ज किया गया।  



बना रहा ये सिस्टम
दधिण- पूर्व और उससे सटे पूवी-मध्य बंगाल की खाडी के ऊपर बने निम्म दाब के प्रभाव के कारण तीव्र होकर 24 अक्टूबर तक अवदाब और 25 अक्टूबर तक 'गहन अवदाब ' और 26 अक्टूबर तक 'चक्रवाती तूफान' में बदलने की संभावना है। इसके चलते छत्तीसगढ़ में 27 अक्टूबर से बारिश की गतिविधियां तेज होने और 28 व 29 अक्टूबर को एक दो स्थानों पर भारी से बहुत बारी वर्षा होने की संभावना है। 




24 अक्टूबर को मौसम में बदलाव के संकेत
अगले तीन दिनों में प्रदेश  में न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना है। 24 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम ड्राई रहने के संकेत हैं। आकाश पूरी तरह से साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 डिग्री सेल्सियस और 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed