{"_id":"66fa8cf2059b6d40060dcf22","slug":"cg-weather-update-news-weather-conditions-in-chhattisgarh-today-30-september-2024-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur Weather update: गरज चमक के साथ रायपुर में हो रही झमाझम बारिश, लोगों को उमस से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur Weather update: गरज चमक के साथ रायपुर में हो रही झमाझम बारिश, लोगों को उमस से मिली राहत
Mon, 30 Sep 2024 05:05 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Mon, 30 Sep 2024 05:05 PM IST
सार
CG Weather update news: रायपुर में पिछले तीन-चार दिनों से लगातार उमस के बाद आज शाम लोगों को राहत मिली है। रायपुर समेत कई जिलों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हो रही है।
विज्ञापन
रायपुर में मौसम हुआ सुहावना
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
CG Weather update news: रायपुर में पिछले तीन-चार दिनों से लगातार उमस के बाद आज शाम लोगों को राहत मिली है। रायपुर समेत कई जिलों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हो रही है। गड़गड़ाहट के साथ बादल गरज रहे हैं। पिछले 15 दिनों के अंदर आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। इस वजह से लोग आकाशीय बिजली की गड़गड़ाहट से काफी भयभीत हैं और अपने घरों में डूबके हुए हैं। आकाश में बादल छाए हुए हैं और आकाशीय बिजली गरज रही है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में अब तक 1159.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
- रायपुर, 30 सितम्बर 2024/राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1159.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 30 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2377.7 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 606.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
- राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 634.5 मिमी, सूरजपुर में 1160.8 मिमी, बलरामपुर में 1731.2 मिमी, जशपुर में 1064.1 मिमी, कोरिया में 1127.4 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1088.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
- बात बारिश की करें तो अब तक रायपुर जिले में 954.4 मिमी, बलौदाबाजार में 1188.3 मिमी, गरियाबंद में 1099.9 मिमी, महासमुंद में 969.6 मिमी, धमतरी में 1035.5 मिमी, बिलासपुर में 991.2 मिमी, मुंगेली में 1115.3 मिमी, रायगढ़ में 1109.0 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 734.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1234.4 मिमी, सक्ती 1062.0 मिमी, कोरबा में 1417.0 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1207.5 मिमी, दुर्ग में 655.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
- वहीं कबीरधाम जिले में 922.6 मिमी, राजनांदगांव में 1128.1 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1237.5 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 856.6 मिमी, बालोद में 1199.6 मिमी, बस्तर में 1266.7 मिमी, कोण्डागांव में 1028.7 मिमी, कांकेर में 1422.5 मिमी, नारायणपुर में 1448.6 मिमी, दंतेवाड़ा में 1515.3 मिमी और सुकमा जिले में 1673.3 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन