फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather Update: Light moderate rain in many districts of Chhattisgarh

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हो रही हल्की मध्यम बारिश, बढ़ेगी ठिठुरन

Tue, 28 Nov 2023 12:18 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 28 Nov 2023 12:18 PM IST
सार

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। प्रदेशभर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। इससे ठंड बढ़ने लगी है।

विज्ञापन
CG Weather Update: Light moderate rain in many districts of Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। प्रदेशभर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। इससे ठंड बढ़ने लगी है। बीते दिनों सोमवार को भी ऐसे ही मौसम का मिजाज रहा। इससे सुबह के साथ ही दोपहर में भी ठंड का प्रभाव रहा है। आज भी मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के साथ ही चक्रीय चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ छीटें पड़ने की भी संभावना है। इसके साथ ही प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे। इससे सुबह के साथ ही दोपहर में भी ठंड का प्रभाव रहेगा। 
विज्ञापन


प्रदेश में अब न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होने के साथ ही ठिठुरन वाली ठंड भी बढ़ने लगेगी। इससे कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश होने की भी संभावना है। वहीं सबसे ठंडा इलाका जांजगीर रहा। यहां के न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही जगदलपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बीते दिनों सोमवार को भी मौसम का मिजाज ऐसे ही बना रहा। इससे ठंड में बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि वातावरण में नमी के कारण प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। आज राजधानी रायपुर में बादल छाए हुए हैं। यहां के अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed