{"_id":"66137b73b8a2db5cbf0d8589","slug":"cg-weather-pleasant-weather-in-chhattisgarh-chance-of-storm-with-rain-even-today-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather: छत्तीसगढ़ में मौसम हुआ खुशनुमा; आज भी बारिश के साथ अंधड़ की संभावना, रायपुर में छह डिग्री गिरा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather: छत्तीसगढ़ में मौसम हुआ खुशनुमा; आज भी बारिश के साथ अंधड़ की संभावना, रायपुर में छह डिग्री गिरा पारा
Mon, 08 Apr 2024 10:37 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Mon, 08 Apr 2024 10:37 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में मौसम खुशनुमा है। आगामी दो दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है। बीते दिनों रविवार को बारिश और नमी हवाओं के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
रायपुर में खुशनुमा हुआ मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में मौसम खुशनुमा है। आगामी दो दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है। बीते दिनों रविवार को बारिश और नमी हवाओं के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आज भी प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ वज्रपात होने और अंधड़ चलने के साथ ही ओलावृष्टि की संभावना है।
विज्ञापन
बीते दिनों रविवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से ही बादल छाए रहें। साथ ही बूंदाबांदी भी हुई। एक दो स्थानों में तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई। इसके प्रभाव से राजधानी रायपुर समेत प्रदेश का मौसम खुशनुमा हो गया है। बढ़ते गर्मी और तेज धूप से लोगों को राहत मिली है। वहीं प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद अगले दो दिनों में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि द्रोणिका के वजह से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आगामी कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि आंतरिक ओडिशा से लेकर छत्तीसगढ़ विदर्भ मराठवाड़ा होते हुए उत्तरी तमिलनाडु तक एक द्रोणिका वायु का असांतत्य औसत समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसके वजह है कि प्रदेश के मौसम में बदलाव हुआ है। हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। साथ ही गरज चमक के साथ और अंधड़ चलने की भी संभावना है।
राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। साथ ही बूंदाबांदी भी हुई है। यहां गरज चमक के साथ बौछारें पढ़ने और अंधड़ के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। यहां की अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बीते दिनों की तुलना में रायपुर में अधिकतम तापमान 6 डिग्री कम रहा।