फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather: North Chhattisgarh heavy rainfall, light rain expected in central and southern regions

CG Weather: उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, मध्य और दक्षिण के क्षेत्र में हल्की बारिश के आसार

Wed, 03 Jul 2024 10:47 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 03 Jul 2024 10:47 AM IST
सार

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दो जुलाई को पूरे देश को कवर कर लिया है। मानसून छह दिन पहले ही पूरे भारत में सक्रिय हो गया है। छत्तीसगढ़ में भी मानसून सक्रिय है। इसके वजह से प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है।

विज्ञापन
CG Weather: North Chhattisgarh heavy rainfall, light rain expected in central and southern regions
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दो जुलाई को पूरे देश को कवर कर लिया है। मानसून छह दिन पहले ही पूरे भारत में सक्रिय हो गया है। छत्तीसगढ़ में भी मानसून सक्रिय है। इसके वजह से प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। आज बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश के आसार हैं। कई जगहों पर गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। लगातार बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के उत्तर भागों के जिलों में दो दिन तक भारी बारिश के आसार हैं। साथ ही एक दो जगहों पर भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। साथ ही प्रदेश के मध्य और दक्षिण भागों में अगले तीन दिन तक बारिश की गतिविधि में हल्की कमी आने की संभावना है। हालांकि बारिश की गतिविधि जारी रहेगी। मानसून सक्रिय होने से प्रदेशभर में गरज चमक के साथ भारी बारिश के आसार हैं। साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती है।
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, एक द्रोणिका पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश से असम के ऊपर स्थित चक्रवती परिसंचरण तक समुद्र तल से 3.8 किलोमीटर ऊपर स्थित है। साथ ही एक चक्रवर्ती परिसंचरण पूर्वी बिहार और उसके आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 4.5 और 5.8 किलोमीटर ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश के उत्तर भागों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। वहीं हवाएं भी चल रही है। बारिश की स्थिति बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान डोंगरगढ़ में दर्ज किया गया है। यहां अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस गौरेला पेंड्रा मरवाही में दर्ज किया गया है। रायपुर में अधिकतम तापमान 31.6, माना एयरपोर्ट, राजनांदगांव में 31, जगदलपुर में 30.4, बिलासपुर में 28.2, दुर्ग में 29.8, पेंड्रा रोड में 25.7 और अंबिकापुर में 24.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed