फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather News: Weather patterns changed in Chhattisgarh; Chance of rain in all divisions including Raipur

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज; रायपुर समेत सभी संभागों में बारिश की संभावना, गिरेगा पारा

Sun, 25 Feb 2024 10:44 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 25 Feb 2024 10:44 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। बीते दिनों शनिवार से प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो गया है। आज रविवार को रायपुर समेत प्रदेश के बस्तर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
CG Weather News: Weather patterns changed in Chhattisgarh; Chance of rain in all divisions including Raipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। बीते दिनों शनिवार से प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो गया है। आज रविवार को रायपुर समेत प्रदेश के बस्तर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना है। 

विज्ञापन


प्रदेश में शुष्क हवाओं के आगमन से अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में ठंडी हवाएं चल रही है। मौसम बदलने से इन दिनों के तेज धूप से लोगों को राहत मिली है। आने वाले कुछ दिनों तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना है। वहीं कल यानि 26 फरवरी को प्रदेशभर के कई जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना है। वहीं अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। अधिकतम तापमान में गिरावट होने से बढ़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मराठवाड़ा और उसके आसपास के क्षेत्र के ऊपर समुद्र टल से 0.9 किमी ऊपर स्थित है, जो कि विदर्भ और दक्षिणी छत्तीसगढ़ से होते हुए तटीय आंध्रप्रदेश तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में हल्की बारिश की संभावना है। रायपुर में सुबह के समय हल्की धुंध रहने के बाद बादल साफ हो गया। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर  में दर्ज किया गया है, जो कि सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed