फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather news: Weather patterns change in Chhattisgarh, rain in many areas

CG Weather news: छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदली करवट, रायपुर समेत कई जिलों में हो रही हल्की मध्यम बारिश

Tue, 28 Nov 2023 04:06 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 28 Nov 2023 04:06 PM IST
सार

CG Weather news: छत्तीसगढ़ में इन दिनों  मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हो रही है। प्रदेश में सुबह से ही बदल छाए हुए हैं। इससे ठंड भी बढ़ गई है। बीते दिनों भी मौसम ऐसे ही बना रहा, जिससे ठंड और बढ़ गई है।

विज्ञापन
CG Weather news: Weather patterns change in Chhattisgarh, rain in many areas
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Weather news: छत्तीसगढ़ में इन दिनों  मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हो रही है। प्रदेश में सुबह से ही बदल छाए हुए हैं। इससे ठंड भी बढ़ गई है। बीते दिनों भी मौसम ऐसे छत्तीसगढ़ में इन दिनों  मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हो रही है। प्रदेश में सुबह से ही बदल छाए हुए हैं। इससे ठंड भी बढ़ गई है। बीते दिनों भी मौसम ऐसे ही बना रहा, जिससे ठंड और बढ़ गई है। ही बना रहा, जिससे ठंड और बढ़ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि दिसंबर महीने के पहले सप्ताह से ही अच्छी ठंड पड़ेगी। प्रदेश के एक दो जगहों पर गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः उत्तर छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के साथ चक्रीय चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम को देखते हुए अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने राजनांदगांव, कबीरधाम, बेमेतरा और मुंगेली जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के एक-दो जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना है। कई इलाकों में ओले गिरने की भी संभावना है।
विज्ञापन


राजधानी रायपुर में हल्की माध्यम बारिश हो रही है। कई इलाकों में बूंदा बंदी भी हो रही है। सुबह के साथ ही दोपहर में भी ठंड लग रही है। इसके साथ ही इन दिनों छत्तीसगढ़ में धान की कटाई के साथ ही मिजांई का भी काम चल रहा है। मौसम में बदलाव के कारण किसान भी चिंता में हैं। प्रदेश में धान खरीदी भी शुरू हो गया है। मौसम को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी जिला अधिकारीयों को सचेत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अब न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होने के साथ ही ठिठुरन वाली ठंड भी बढ़ने लगेगी। इससे कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश होने की भी संभावना है। वहीं सबसे ठंडा इलाका जांजगीर रहा। यहां के न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही जगदलपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बीते दिनों सोमवार को भी मौसम का मिजाज ऐसे ही बना रहा। इससे ठंड में बढ़ने लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed