फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather News: Weather may change in Chhattisgarh; Chances of drizzle in many areas

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बदल सकता है मौसम; कई इलाकों में बूंदाबांदी के आसार, पारा पहुंचा 41 डिग्री के ऊपर

Sat, 30 Mar 2024 11:16 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 30 Mar 2024 11:16 AM IST
सार

प्रदेश में दिन का तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। तापमान में अभी और बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी दो से तीन दिनों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।

विज्ञापन
CG Weather News: Weather may change in Chhattisgarh; Chances of drizzle in many areas
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों तेज धूप के साथ भारी गर्मी पड़ रही है। प्रदेश में दिन का तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। तापमान में अभी और बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी दो से तीन दिनों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही गरज चमक के साथ अंधड़ चलने की संभावना है। इसके वजह से अगले कुछ दिनों तक तापमान बढ़ने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम मध्य और उसके लगे हुए क्षेत्र में समुद्र टल से 0.9 किमी ऊपर स्थित है। उत्तर तमिलनाडु से उपरोक्त परिसंचरण तक औसत समुद्र टल से 0.9 किमी ऊपर एक ट्रफ हवा का विच्छेदन है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। प्रदेश में बौछारें पड़ने की संभावना है। साथ ही एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ और वज्रपात होने की संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले चार दिन में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। वहीं प्रदेश के मध्य भागों में एक-दो स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट कहना है कि अगले 24 घंटों में प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। नमी हवाओं के आगमन से प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ और वज्रपात होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दोनों तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। प्रदेश में सबसे गर्म डोंगरगढ़ रहा हैं। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। साथ ही माना एयरपोर्ट में अधिकतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 38.8, पेंड्रारोड में 38.2 और राजनांदगांव में 40.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। 


राजधानी रायपुर में आज मौसम साफ है। धूप खिली हुई है। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बीते दिनों रायपुर में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो कि सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed