फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather News: Weather may change in Chhattisgarh after three days; There will be relief from heat

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में तीन दिनों बाद बदल सकता है मौसम; गर्मी से मिलेगी राहत, पारा 38 डिग्री से ऊपर

Fri, 15 Mar 2024 11:36 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 15 Mar 2024 11:36 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आगामी दो दिनों के बाद प्रदेश के एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
CG Weather News: Weather may change in Chhattisgarh after three days; There will be relief from heat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आगामी दो दिनों के बाद प्रदेश के एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे लगातार बढ़ रही अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। बीते दिनों अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा था। आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी तीन दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, उसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि एक ट्रफ रेखा पूर्वी विदर्भ से लेकर तेलंगाना और रायलसीमा होते हुए उत्तरी तमिलनाडु तक समुद्र टल से 0.9 किमी ऊपर बनी हुई है। इसके प्रभाव से आगामी दिनों में बारिश की संभावना जताई जा रही है।   
विज्ञापन


राजधानी रायपुर में सुबह से ही धूप खिली हुई है। मौसम साफ है। यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बीते दिनों रायपुर में 37 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया, जो की सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ में दर्ज किया गया है। यह सबसे गर्म इलाका रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही राजधानी रायपुर में 37 डिग्री, बिलासपुर में 37.6, अंबिकापुर में 33.01, राजनांदगांव में 37.5 और दुर्गा में 36.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed