फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather news: Weather conditions in Chhattisgarh 30 October

आज रायपुर का मौसम कैसा रहेगा?: छत्तीसगढ़ के इन कई जिलों में होगी बारिश, 50 की रफ्तार से चलेंगी तेज हवायें

Fri, 30 Oct 2026 08:17 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Fri, 30 Oct 2026 08:17 AM IST
सार

अनर्ब चक्रवात को लेकर छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी है। प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। उत्तर छत्तीसगढ़ में एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने के संकेत हैं। 

विज्ञापन
CG Weather news: Weather conditions in Chhattisgarh 30 October
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अनर्ब चक्रवात को लेकर छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी है। प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। उत्तर छत्तीसगढ़ में एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने के संकेत हैं। 40 से 50 की रफ्तार से तेज हवायें चल सकती हैं। 

विज्ञापन




गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों में हल्की-मध्यम  बारिश हुई। वहीं एक-दो जगहों पर भारी वर्षा हुई। प्रदेश में सबसे अधिक 24.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। 
विज्ञापन




कैसा रहेगा आज का मौसम?
उत्तर छत्तीसगढ़ में एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने के संकेत हैं। 40 से 50 की रफ्तार से तेज हवायें चल सकती हैं। 



कहां-कितना रहा तापमान
प्रदेश में सबसे अधिक 27.8 डिग्री सेल्सियस तापमान बिलासपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




जानें रायपुर के मौसम का हाल?
30 अक्टूबर को आकाश में सामान्यतः मेघमय रहने के साथ एक-दो बार  बारिश होने या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 27°C और 20°C के आसपास रहने की संभावना है।



कैसे रहे पिछले 24 घंटे?
बात पिछले 24 घंटे की करें तो गुरुवार का दिन बारिश के नाम रहा। प्रदेश में सबसे अधिक 24.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। रायपुर में गुरुवार को कई जगहों पर सुबह से ही हल्की मध्यम बारिश हुई। पिछले 48 घंटों से हल्की मध्यम बारिश हुई। 



कहां पर कितनी हुई बारिश?
सुकमा, कोंटा, नेरहरपुर, धपथौरा -7 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। तोकापाल, दोरनापाल, बडेरार्पुर, केशकाल, छिंदगढ़, काांके में  6 सेमी, कुकरेल, बलरामपुर, नगरी, बसना, सरोना, कटेकल्याण, बेलरगाांव, राजिम, कुसमी,धमतरी, अमलीपदर, प्रेमनगर, देवभोग, मैनपुर, फरसगाांव, गादीरास, बागबाहरा में 5 सेमी बारिश हुई। इसी तरह माकडी, चारामा, सरायपाली, राजनांदगाांव, पलारी, पेंड्रा रोड, मुकडेगा, करपावांड, लोहांडीगुडा, गुरुर, नानगुर, पथररया, रायपुर, घनौरा, बलौदा, अर्जुंदा, हसौद, छुरा, गरियाबंद -4 सेमी और कुछ और स्थानों पर इससे कम बारिश दर्ज की गई।




देखें इन जिलों का हाल
प्रदेश के जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें, तो माना एयरपोर्ट रायपुर में अधिकतम तापमान 28.6 और न्यूनतम 19.2 रहा। इसी तरह बिलासपुर में अधिकतम 29.6 और न्यूनतम 19.6, पेंड्रा रोड में अधिकतम 27.0 और न्यूनतम 15.8, अंबिकापुर में अधिकतम 30.5 और न्यूनतम 13.4 दर्ज किया गया। जगदलपुर में अधिकतम 27.6 और न्यूनतम 19.2, दुर्ग में अधिकतम 29.2 और न्यूनतम 17.2 दर्ज किया गया।  


दो दिनों के बाद पूर्वानुमान
प्रदेश  में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने के संकेत हैं। वहीं गरज-चमक के साथ वज्रपात गिरने और 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवायें चल सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed