फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather News: Weather becomes clear in Chhattisgarh, mercury increased with strong sunshine and heat

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम हुआ साफ, तेज धूप और गर्मी के साथ बढ़ा पारा, तापमान पहुंचा 43 डिग्री

Wed, 17 Apr 2024 10:27 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 17 Apr 2024 10:27 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम साफ हो गया है। सुबह से ही तेज धूप निकली है। तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। इस बीच एक बार फिर भीषण गर्मी पड़ रही है। लोग तेज धूप और गर्मी से परेशान हो गए हैं। प्रदेश में तापमान 43 डिग्री तक पहुंच चुका है।

विज्ञापन
CG Weather News: Weather becomes clear in Chhattisgarh, mercury increased with strong sunshine and heat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम साफ हो गया है। सुबह से ही तेज धूप निकली है। तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। इस बीच एक बार फिर भीषण गर्मी पड़ रही है। लोग तेज धूप और गर्मी से परेशान हो गए हैं। प्रदेश में तापमान 43 डिग्री तक पहुंच चुका है। सबसे गर्म तिल्दा रहा है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। इसके बाद तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि एक द्रोणिका पूर्वी बिहार और उसके आसपास स्थित चक्रवर्ती परिसंचरण से झारखंड और ओडिशा होते हुए दक्षिण छत्तीसगढ़ तक औसत समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर पर स्थित है। 
विज्ञापन


द्रोणिका के प्रभाव से दक्षिण छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। साथ ही अन्य जगहों पर तेज धूप और भीषण गर्मी पड़ सकती है। गर्म हवाओं के चलने से तापमान में वृद्धि हो रही है। आगामी दिनों में भीषण गर्मी पड़ सकती है। हालांकि अभी 2 से 3 डिग्री ही तापमान में बढ़ोतरी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तिल्दा में दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में सुबह से ही धूप खिली हुई है। यहां अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस किया गया है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed