फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather News: Temperature reaches above 37 degrees in Chhattisgarh; temperature slowly rising

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में 37 डिग्री से ऊपर पहुंचा तापमान; धीरे-धीरे चढ़ रहा पारा, अभी और तपाएगी तेज धूप

Sat, 23 Mar 2024 11:37 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 23 Mar 2024 11:37 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में मौसम साफ होने के बाद तेज धूप खिली हुई है। अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन
CG Weather News: Temperature reaches above 37 degrees in Chhattisgarh; temperature slowly rising
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मौसम साफ होने के बाद तेज धूप खिली हुई है। अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है। वहीं प्रदेश में अधिकतम तापमान 37 डिग्री से ऊपर जा पहुंचा है। आज शनिवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 

विज्ञापन


बीते दिनों की बारिश और ओलावृष्टि की वजह से प्रदेश के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी। वहीं प्रदेश में नमी हवाओं का भी आगमन हो रहा था। इससे पारा गिरने लगा था, लेकिन अब प्रदेश में मौसम साफ होने के बाद एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी होगी। बीते दिनों की तुलना में पारा धीरे-धीरे बढ़ रहा है। 
विज्ञापन


अभी और बढ़ेगा पारा 
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। इसके बाद तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि प्रदेश में अब मौसम साफ हो गया है। अब तेज धूप और गर्मी का दौर शुरू होने वाली है। आने वाले दिनों में तेज धूप के साथ गर्मी पड़ने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे गर्म इलाका रहा डोंगरगढ़ 
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ में दर्ज किया गया है। यह प्रदेश में सबसे गर्म इलाका रहा है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके आलावा राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो कि सामान्य से दो डिग्री कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री दर्ज किया गया है।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed