{"_id":"6620ac262a908898110d0e6c","slug":"cg-weather-news-temperature-crosses-40-degrees-in-five-districts-people-are-in-bad-condition-due-to-extreme-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: छत्तीसगढ़ के पांच जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार; भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: छत्तीसगढ़ के पांच जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार; भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल
Thu, 18 Apr 2024 10:46 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 18 Apr 2024 10:46 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 43 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। आने वाले दिनों में दो डिग्री पारा बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में सुबह से ही चिलचिलाती धूप निकली हुई है। साथ ही भीषण गर्मी पड़ रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 43 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। आने वाले दिनों में दो डिग्री पारा बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में सुबह से ही चिलचिलाती धूप निकली हुई है। साथ ही भीषण गर्मी पड़ रही है। हालांकि द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश के एक-दो जगहों पर बूंदाबांदी हुई है। वहीं राजधानी रायपुर समेत पांच जिलों का तापमान 40 डिग्री से पार हो गया है। लोग भीषण गर्मी से परेशान है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर दक्षिण विदर्भ से मराठवाड़ा और उत्तर आंतरिक कर्नाटक होते हुए दक्षिण आंतरिक तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके प्रभाव प्रदेश के एक-दो जगह पर बूंदाबांदी हुई है। साथ ही मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं आगामी दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। इससे भीषण गर्मी और झुलसाने वाली धूप का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
अभी और बढ़ेगा पारा
मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि प्रदेश में आगामी तीन दिनों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। इसके बाद तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश के पांच जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से पार हो चुका है। आगामी दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा गर्म रहा तिल्दा
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस तिल्दा में दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में 41, माना एरपोर्ट में 40.4, बिलासपुर में 41, जगदलपुर में 40.6, राजनांदगांव में 41.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज की गया है।