फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather News: Monsoon will now advance in Chhattisgarh, chances of rain in central and southern areas

CG Weather News: छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में अब आगे बढ़ेगा मानसून, मध्य और दक्षिण इलाकों में बारिश के आसार

Wed, 12 Jun 2024 10:24 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 12 Jun 2024 10:24 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ने की संभावना है। प्रदेश के सुकमा जिले में बीते दिनों मानसून का आगमन हो चुका है, जो कि 48 घंटों में अब प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ेगा।

विज्ञापन
CG Weather News: Monsoon will now advance in Chhattisgarh, chances of rain in central and southern areas
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ने की संभावना है। प्रदेश के सुकमा जिले में बीते दिनों मानसून का आगमन हो चुका है, जो कि 48 घंटों में अब प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ेगा। साथ ही प्रदेश में पांच दिनों तक गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं। इसके अलावा कई इलाकों में ओले गिरने और तेज हवाएं भी चलेगी। इस दौरान तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। हालांकि मध्य और उत्तर के जिलों में पारा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ाने की परिस्थितियों अनुकूल हैं। इस बीच आने वाले पांच दिनों में एक दो जगह पर प्रदेश के दक्षिण और मध्य भागों में गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने की संभावना है। प्रदेश में बारिश, ओले, तेज हवाएं और गरज चमक की गतिविधियां अगले पांच दिनों तक जारी रहेगी। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि छत्तीसगढ़ के मध्य और उत्तर के जिलों में अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक बढ़ाने की संभावना है। 
विज्ञापन


तीन संभागों में बरसेंगे बादल 
आज बुधवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश की कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कई जगहों पर ओले गिरने के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना बताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, बस्तर, रायपुर और दुर्ग संभाग में बारिश के आसार हैं। यह मौसम अगले 5 दिनों तक जारी रहेगा। बीते दिनों मंगलवार को प्रदेश के एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है। साथी कोरबा को शामिल 12 जिलों में बारिश के मुख्य आंकड़े भी दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डोंगरगढ़ रहा सबसे गर्म
प्रदेश में सबसे गर्म डोंगरगढ़ जिला रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। उत्तम तापमान नारायणपुर में 22.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी रायपुर में 42.6 माना एयरपोर्ट, बिलासपुर में 41.8, अंबिकापुर में 41.7 राजनांदगांव में 41.5 और जगदलपुर में 47.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed