{"_id":"66332badcfd6e67c020d28d7","slug":"cg-weather-news-mercury-crosses-40-degrees-in-12-districts-of-chhattisgarh-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में पारा 40 डिग्री के पार; तेज धूप और भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में पारा 40 डिग्री के पार; तेज धूप और भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल
Thu, 02 May 2024 11:29 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 02 May 2024 11:29 AM IST
सार
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में तेज धूप की वजह से अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। गर्म हवाएं भी चल रही है। आगामी दिनों में तापमान में तीन डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में तेज धूप की वजह से अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। गर्म हवाएं भी चल रही है। आगामी दिनों में तापमान में तीन डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना है। साथ ही लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। प्रदेश में सबसे गर्म रायगढ़ जिला रहा। वहीं 12 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी चार दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना है। इसके बाद तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, प्रदेश में नमी हवाओं का असर खत्म हो चुका है। इससे आगामी दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
भीषण गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल
आज गुरुवार को राजधानी रायपुर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। रायपुर में मौसम साफ है। सबह से ही तेज धूप है। गर्म हवाएं और भीषण गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल है। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
रायगढ़ रहा सबसे गर्म
प्रदेश में गुरुवार को सबसे गर्म रायगढ़ जिला रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रायपुर में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री, माना में 42.1 डिग्री बिलासपुर में 41.6 डिग्री,पेंड्रा में 40 डिग्री राजनांदगांव में 42 डिग्री, महासमुंद में 43.3 डिग्री और बीजापुर में 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।