फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather News: Heat increased due to strong sunlight in Chhattisgarh; Mercury crossed 41 degrees

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में तेज धूप से बढ़ी गर्मी; पारा पहुंचा 41 डिग्री के पार, राजनांदगांव रहा सबसे गर्म

Tue, 02 Apr 2024 11:18 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 02 Apr 2024 11:18 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में सुबह से ही तेज धूप खिली हुई है। पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से इन दिनों प्रदेश में गर्म हवाएं चल रही है। इस साल अप्रैल का महीना सामान्य से गर्म रहेगा, वहीं मई और जून का महीना भी गर्मी के साथ गुजरेगा।

विज्ञापन
CG Weather News: Heat increased due to strong sunlight in Chhattisgarh; Mercury crossed 41 degrees
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में सुबह से ही तेज धूप खिली हुई है। पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से इन दिनों प्रदेश में गर्म हवाएं चल रही है। इस साल अप्रैल का महीना सामान्य से गर्म रहेगा, वहीं मई और जून का महीना भी गर्मी के साथ गुजरेगा। तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं। प्रदेश में सबसे गर्म राजनांदगांव इलाका रहा है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। साथ ही मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में अधिकतम तापमान 39-41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मूसम एक्सपर्ट का कहना है कि प्रदेश में आने वाले दिनों में और अधिक गर्मी और धूप बढ़ने की संभावना है। अप्रैल महीना से तेज धूप और गर्मी की शुरुआत होती है। ऐसे में आने वाले दिनों में तेज धूप के साथ गर्मी पड़ने की संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि छत्तीसगढ़ में कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है। वहीं आगामी दिनों में प्रदेश में दिन का तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। प्रदेश में गर्म हवा चल रही है। साथ ही अब दोपहर की तेज धूप चुभने लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में सबसे गर्म जिला राजनांदगांव रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस सोनहत में दर्ज किया गया है। प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा है। 


राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही तेज धूप है। रायपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं बीते दिनों सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed