फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather News: Clouds will rain in these districts of Raipur-Bilaspur division

CG Weather News: रायपुर-बिलासपुर संभाग के इन जिलों में बरसेंगे बादल, यहां चलेगी तेज हवाएं, पारा 7 डिग्री गिरा

Sat, 18 May 2024 10:36 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 18 May 2024 10:36 AM IST
सार

CG Weather News: आज शनिवार को छत्तीसगढ़ के चार संभाग के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जशपुर, गरियाबंद, धमतरी और रायगढ़ में बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
CG Weather News: Clouds will rain in these districts of Raipur-Bilaspur division
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। समुद्र तल से आ रही नमी की वजह से वातावरण ठंडा हो गया है। इससे प्रदेश में बारिश की स्थिति बनी हुई है। आज शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार हैं। नम वातावरण होने की वजह से अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी 24 घंटे में दो से तीन डिग्री अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इससे छत्तीसगढ़ के एक-दो जगह पर गरज चमक के साथ तेज हवाएं और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि एक द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ से रायलसीमा और उसे सटे उत्तरी तमिलनाडु पर चक्रवती परिसंचरण होते हुए कोमोरिन क्षेत्र तक समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर बनी हुई है। इससे प्रदेश में भरपूर मात्रा में नमी का आगमन जारी है। यही वजह है कि प्रदेश में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और बारिश की स्थिति बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज शनिवार को छत्तीसगढ़ के चार संभाग के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जशपुर, गरियाबंद, धमतरी और रायगढ़ में बारिश के आसार हैं। साथ ही बस्तर संभाग के एक दो जिलों में हल्की बारिश के साथ हवाएं चलने की संभावना है। बारिश की गतिविधियां जारी रहने से प्रदेश में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। इससे लोगों को तेज धूप और भीषण गर्मी से राहत मिल रही है। साथ ही अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। 


प्रदेश में नम वातावरण होने के कारण अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। रायपुर और बिलासपुर में अधिकतम तापमान में सात डिग्री तक गिरावट हुई है। इसके साथ ही सात जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी रायपुर में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान अंबिकापुर में 37.6 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed