{"_id":"6631cc2cba60fdd7420d49ea","slug":"cg-weather-news-chhattisgarh-is-experiencing-severe-heat-with-strong-sunlight-mercury-crossed-43-degrees-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: छत्तीसगढ़ में नमी हवाओं का असर खत्म, तेज धूप और भीषण गर्मी से लोग परेशान,पारा 43 डिग्री के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में नमी हवाओं का असर खत्म, तेज धूप और भीषण गर्मी से लोग परेशान,पारा 43 डिग्री के पार
Wed, 01 May 2024 10:29 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 01 May 2024 10:29 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में तेज धूप की वजह से भीषण गर्मी पड़ रही है। आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी। प्रदेश में आ रहे नमी हवाओं का असर खत्म हो चुका है। इससे मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में तेज धूप की वजह से भीषण गर्मी पड़ रही है। आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी। प्रदेश में आ रहे नमी हवाओं का असर खत्म हो चुका है। इससे मौसम शुष्क रहेगा। इससे तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चलने की संभावना है। प्रदेश के आठ जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से पार है। कई जगहों पर पारा 42 और 43 डिग्री तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी पांच दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ाने की संभावना है। इसके बाद तापमान में कोई परिवर्तन की संभावना नहीं है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी हवाओं का असर छत्तीसगढ़ में खत्म हो चुका है। इससे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। तेज दूध के साथ भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, प्रदेश में मौसम का मिजाज कुछ दिनों तक ऐसे ही रहने की संभावना है। अभी मौसम में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। बीते दिनों प्रदेश में एक-दो जगह पर हल्की बारिश दर्ज की गई है। कटेकल्याण और जगदलपुर में बारिश होने की वजह से तापमान में थोड़ी सी गिरावट आई है। इन जगहों पर भी आज सुबह से तेज धूप निकली हुई है।
विज्ञापन
प्रदेश में सबसे गर्म डोंगरगढ़ रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में सुबह से ही तेज धूप के साथ भीषण गर्मी पड़ रही है। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
प्रदेश में इन दिनों तेज धूप के साथ भीषण गर्मी पड़ रही है। साथ ही अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच चुका है। डोंगरगढ़ में 43.4 डिग्री सेल्सियस, रायपुर में 42 डिग्री, माना एयरपोर्ट में 41.5 डिग्री, बिलासपुर में 42.4 डिग्री, पेंड्रा रोड में 40.4 डिग्री, अंबिकापुर में 40.5 डिग्री, दुर्ग में 42.4 डिग्री और राजनांदगांव में 42 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है