{"_id":"66404e5e2fdf2db8f10d536a","slug":"cg-weather-news-chances-of-rain-with-thunder-in-chhattisgarh-today-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: छत्तीसगढ़ में आज गरज चमक के साथ बारिश के आसार; 24 घंटे में गिरेगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में आज गरज चमक के साथ बारिश के आसार; 24 घंटे में गिरेगा पारा
Sun, 12 May 2024 10:37 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 12 May 2024 10:37 AM IST
सार
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। प्रदेश में आगामी 5 दिनों तक गरज चमक के साथ बारिश और अंधड़ चलने की संभावना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। प्रदेश में आगामी 5 दिनों तक गरज चमक के साथ बारिश और अंधड़ चलने की संभावना है। आज रविवार को प्रदेश के एक-दो जगह पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने, ओला गिरने और अंधड़ चलने की संभावना है। वहीं प्रदेश में अधिकतम तापमान 42 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। 24 घंटे के बाद तापमान में दो-तीन डिग्री तक गिरावट की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि चक्रवर्ती परिसंचरण के प्रभाव से प्रदेश में आगामी 5 दिनों तक बारिश की संभावना रहेगी। आज रविवार और सोमवार को प्रदेश के एक दो जगह पर गलत चमक के साथ वज्रपात ओले गिरने और आधार चलने की संभावना है।
विज्ञापन
राजधानी रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं शनिवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन