फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather News: chances of rain today in cg, mercury dropped by 8 degrees in Raipur

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से मिली राहत, आज भी बारिश के आसार, रायपुर में 8 डिग्री गिरा पारा

Tue, 23 Apr 2024 10:50 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 23 Apr 2024 10:50 AM IST
सार

द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इससे प्रदेश में बारिश की स्थिति बनी हुई है। 
 

विज्ञापन
CG Weather News: chances of rain today in cg, mercury dropped by 8 degrees in Raipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बीते सोमवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई है। इसके वजह से कई जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आगामी दिनों में तापमान में दो डिग्री गिरावट होने की संभावना है। आज मंगलवार को भी प्रदेश के एक-दो जगहों पर बारिश होने की संभावना है।   

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। उसके बाद तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। साथ ही प्रदेश में गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इससे प्रदेश में बारिश की स्थिति बनी हुई है। 
विज्ञापन


सोमवार को रायपुर, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और नारायणपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बिलासपुर में तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश होने की वजह से एक ही दिन में पारा 12 डिग्री की गिरावट हुई। साथ ही रायपुर में आठ डिग्री तक पारा गिरा है। यहां सुबह के समय बादल छाए रहे। वहीं शाम के समय बारिश की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में सबसे गर्म राजनांदगांव रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रायपुर में दिन का पारा 35.8 डिग्री दर्ज किया गया है। बारिश होने की वजह से प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 8 से 12 डिग्री तक गिरावट हुई है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed