फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather News: Badra will rain heavily in districts of northern Chhattisgarh

CG Weather News: उत्तरी छत्तीसगढ़ के जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, लगातार बारिश होने से गिरा तापमान

Sun, 30 Jun 2024 10:58 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 30 Jun 2024 10:58 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में आज रविवार को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के बाद लगातार बारिश का दौर जारी है। इस बीच 30 जून के बाद बारिश की गतिविधि में कमी आने की संभावना है।

विज्ञापन
CG Weather News: Badra will rain heavily in districts of northern Chhattisgarh
Chhattisgarh Rain - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में आज रविवार को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के बाद लगातार बारिश का दौर जारी है। इस बीच 30 जून के बाद बारिश की गतिविधि में कमी आने की संभावना है। हालांकि कई इलाकों में हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। बीते दिनों शनिवार को प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है। इससे अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान बलरामपुर में दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के उत्तर भागों में 30 जून तक यानी कि आज रविवार को ज्यादातर जिलों में भारी बारिश की संभावना है। साथ ही एक-दो जगहों पर गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं एक जुलाई से बारिश की गतिविधि में कमी आने की संभावना है। हालांकि की इस बीच कई जिलों में हल्की बारिश होगी। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। साथ ही हवाएं चल रही है। बारिश की स्थिति बनी हुई है। 
विज्ञापन


एक निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर ओडिशा गांगीय पश्चिम बंगाल तटों से सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है, जो चक्रवर्ती परिसंचरण के साथ औसत समुद्र तल से 7.5 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। साथ ही ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में नमी हवाएं चल रही है। लगातार बारिश की स्थिति बनी हुई है। बीते दिनों शनिवार को राजधानी रायपुर समेत कई जगहों पर भारी बारिश हुई। रायपुर में सुबह से शाम तक बूंदाबांदी होते रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बलरामपुर में 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। रायपुर में 28.8, माना एयरपोर्ट में 28.2, बिलासपुर में 27.6, पेंड्रा रोड में 29.8, अंबिकापुर में 31.02, जगदलपुर में 28.7, दुर्ग में 30.6 और राजनांदगांव में 31 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। बता दें कि प्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी रहने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed