{"_id":"69b01d6657a6f1c0d008111b","slug":"cg-rs-153-82-crore-approved-for-rajim-fingeshwar-mahasamund-main-road-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG : राजिम-फिंगेश्वर-महासमुंद मुख्य मार्ग के लिए 153.82 करोड़ रुपये मंजूर, मंत्री साव की पहल पर मिली स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG : राजिम-फिंगेश्वर-महासमुंद मुख्य मार्ग के लिए 153.82 करोड़ रुपये मंजूर, मंत्री साव की पहल पर मिली स्वीकृति
Tue, 10 Mar 2026 07:02 PM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Tue, 10 Mar 2026 07:02 PM IST
सार
Chhattisgarh News: राज्य शासन ने गरियाबंद जिले में मुख्य जिला मार्ग राजिम-फिंगेश्वर-महासमुंद के मजबूतीकरण और उन्नयन के लिए 153 करोड़ 82 लाख 34 हजार रुपए मंजूर किये हैं।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
Chhattisgarh News: राज्य शासन ने गरियाबंद जिले में मुख्य जिला मार्ग राजिम-फिंगेश्वर-महासमुंद के मजबूतीकरण और उन्नयन के लिए 153 करोड़ 82 लाख 34 हजार रुपए मंजूर किये हैं। इस राशि से 35.5 किमी सड़क बनाई जायेगी। लोक निर्माण विभाग ने सड़क व पुल-पुलिया निर्माण के लिए 139 करोड़ 48 लाख 72 हजार रुपए और भू-अर्जन एवं यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिए 14 करोड़ 33 लाख 62 हजार रुपए मंजूर किए हैं। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस साल एक जनवरी को केन्द्रीय सड़क निधि योजनांतर्गत इस सड़क के मजबूतीकरण एवं उन्नयन की स्वीकृति प्रदान की गई थी।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने मंत्रालय से आज राशि स्वीकृति के संबंध में प्रमुख अभियंता को परिपत्र जारी कर दिया है। साव ने कार्य में प्रयुक्त की जाने वाली सामग्रियों एवं संपूर्ण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। किसी भी स्तर पर कार्य की गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर उत्तरदायित्व का निर्धारण करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने प्रमुख अभियंता को कार्य की निविदा समय-सीमा में करने, निर्माण कार्य प्राक्कलन व कार्य संपादित करने में मितव्ययिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने निर्माण एजेंसी से अनुबंधित समय-सीमा में काम पूर्ण किया जाना सुनिश्चित कराने को कहा है। कार्य पूर्ण किये जाने के लिए अनावश्यक समय-सीमा वृद्धि नहीं किए जाने के भी निर्देश विभाग ने दिए हैं। अपरिहार्य एवं नियंत्रण से बाहर मान्य कारणों के आधार पर ही सक्षम अधिकारी द्वारा समय-सीमा में वृद्धि की जा सकेगी।
विज्ञापन