{"_id":"65bf7c54820f1a1c400b994c","slug":"cg-politics-sushil-anand-shukla-taunt-on-bjp-decision-giving-bharat-ratna-to-lal-krishna-advani-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: आडवानी को भारतरत्न देने के निर्णय पर सुशील आनंद का तंज, कहा-धोखे के प्रायश्चित के लिए दिया जा रहा भारतरत्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: आडवानी को भारतरत्न देने के निर्णय पर सुशील आनंद का तंज, कहा-धोखे के प्रायश्चित के लिए दिया जा रहा भारतरत्न
Sun, 04 Feb 2024 05:31 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 04 Feb 2024 05:31 PM IST
सार
आनंद ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लगता है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रायश्चित स्वरूप लालकृष्ण आडवानी को भारतरत्न देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवानी को केंद्र सरकार के भारतरत्न देने का निर्णय पर बधाई दी है। आनंद ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लगता है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रायश्चित स्वरूप लालकृष्ण आडवानी को भारतरत्न देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
सुशील शुक्ला ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी के बाद आडवानी भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री पद के स्वाभाविक दावेदार थे। पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी ने अपने पूंजीपति मित्रों के धन के बल पर आडवानी की दावेदारी को पीछे धकेल दिया था। यही वजह रही कि आडवानी काफी आहत थे। गुरू को धोखा देने के कारण मोदी की आलोचना भी होती रही है। आडवानी को श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भी जाने से रोक दिया गया था। अब उसी सब के प्रायश्चित स्वरूप उनको भारतरत्न से सम्मानित किया जा रहा है।
विज्ञापन
शुक्ला ने कहा कि अभी तक जिन भी महापुरूषों को भारतरत्न दिया गया है,आजादी के लड़ाई से लेकर आजादी के बाद देश के नवनिर्माण में उनके योगदान के कारण भारतरत्न दिया गया है। कभी कोई सवाल खड़ा नहीं किया गया। इंदिरा गांधी पाकिस्तान के दो टुकड़े करने को लेकर अदम्य बहादुरी का परिचय दिया था। इसलिए उनको भारतरत्न दिया गया।स्व. राजीव गांधी ने इस देश में आईटी और नवाचार के कारण भारतरत्न दिया गया। स्व. अटल बिहारी वाजपाई देश में परमाणु संरक्षण और परमाणु विस्फोट के लिए उन्हें भारतरत्न दिया गया। जितने भी महानुभवों को भारतरत्न दिया सबका देश के नवनिर्माण में अभूतपूर्व योगदान रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आडवानी को भारतरत्न दिया जा रहा है, तो केंद्र सरकार को आडवानी की ओर से भारतीय जनता पार्टी के अलावा सार्वजनिक जीवन में किए गए अभूतपूर्व योगदान का भी जनता को बताना चाहिए।