फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Politics: Dhananjay Thakur targeted BJP on inflation, said- farewell of Modi government is certain

CG Politics: धनंजय ठाकुर ने महंगाई को लेकर भाजपा पर साधा निशाना, कहा- मोदी सरकार की विदाई तय

Tue, 16 Apr 2024 12:03 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 16 Apr 2024 12:03 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा-कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। एक-दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। वहीं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा पर तंज कसा है।

विज्ञापन
CG Politics: Dhananjay Thakur targeted BJP on inflation, said- farewell of Modi government is certain
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा-कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। एक-दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। वहीं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 10 साल की नाकामी ने एक बार और लग्जरी कार में घूमने वाले भाजपा नेताओं को चाय की चुनावी केटली पकड़ने मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीते 10 साल में मोदी सरकार ने जनता से कितने वादे को पूरा किया, लेकिन भाजपा नेताओं के पास इसका कोई जवाब नहीं है। 10 साल से जनता सिर्फ जुमला सुन रही है, मन की बात सुन रही है, लेकिन काम की बात आज तक कभी भाजपा नेताओं के मुंह से निकला नहीं है। जनता अब अपनी मन की बात भाजपा नेताओं को बताएगी। केंद्र में बदलाव होगा। मोदी सरकार की विदाई तय है।
विज्ञापन


धनंजय सिंह भाजपा नेताओं को बहरूपिया चरित्र बताए हुए कहा कि देश जनता समझ गई है। जनता 2014 में भाजपा नेताओं के साथ चाय पीने का कर्ज अब तक चूका रही हैं। उसके एवज में हर आवश्यक वस्तु में जीएसटी दे रही हैं। पेट्रोल डीजल रसोई गैस के महंगे दामों से प्रताड़ित है। खाद्य सामग्री, स्टेशनरी, दवाईयां की दो गुना तीन गुना कीमत दे रही हैं। देश में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी और 205 लाख करोड़ के कर्ज से जख्मी हो गया है। इस जख्म की दवा अब भाजपा सरकार के पास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता ठाकुर ने कहा कि जो भाजपा नेता आज चाय की चुनावी केटली पकडे नजर आ रहे हैं। इन्होंने ही सत्ता परिवर्तन के बाद प्रदेश में ठेला खोमचा, रेहड़ी वाला, सड़क किनारे पसरा लगाने वालों पर बुलडोजर चलवाया था। रोजी-रोटी छीनकर उनके परिवार को तंगहाली में ढकेला था। उन्होंर कहा कि जनता आज चाय पर नहीं काम पर चर्चा करना चाहती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed