फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Politics: CG congress taunts on BJP regarding Jai Bhim Padyatra

CG Politics: अंबेडकर जयंती पर गरमाई सियासत; कांग्रेस बोली- राजनैतिक पाखंड है बीजेपी की जय भीम पदयात्रा

Mon, 14 Apr 2025 04:32 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 14 Apr 2025 04:32 PM IST
सार

CG Politics: अंबेडकर जयंती पर छत्तीसगढ़ की सियासत गरमाई हुई है। पक्ष और विपक्ष दोनों एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। जमकर आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं।

विज्ञापन
CG Politics: CG congress taunts on BJP regarding Jai Bhim Padyatra
कांग्रेस के सीनियर प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Politics: अंबेडकर जयंती पर छत्तीसगढ़ की सियासत गरमाई हुई है। पक्ष और विपक्ष दोनों एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। जमकर आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने बीजेपी के "जय भीम पदयात्रा" और "अंबेडकर जयंती अभियान" को राजनैतिक नौटंकी करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह पूरा कार्यक्रम भाजपा का राजनैतिक पाखंड है। असलियत यह है कि संघी भाजपाइयों के मन में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, संविधान और दलितों के प्रति हिकारत है, नफरत है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन्हीं के पूर्वज आरएसएस और महासभा ने बाबा साहब के पुतले जलाए थे। 12 दिसंबर 1949 को घटित संघियों का कुकृत्य इतिहास के पन्नों में दर्ज है। संघीयों ने न केवल बाबा साहब के पुतले जलाए बल्कि संविधान की प्रतियां भी जलाई, तिरंगे को अपशगुन बताकर अपमानित किया। आज भी भाजपा सरकारों में दलितों के प्रति अन्याय और अत्याचार चरम पर है। इसी छत्तीसगढ़ में बलौदाबाजार मामले में सैकड़ो निर्दोष युवा जेल भेजे गए। 
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता वर्मा ने कहा कि पूर्ववर्ती रमन सिंह की सरकार के समय अनुसूचित जाति वर्ग के आरक्षण में कटौती की गई। कांग्रेस की सरकार ने नया विधायक लाकर उन्हें अधिकार देने के लिए सर्वसम्मति से पास करके राजभवन भेजा लेकिन भारतीय जनता पार्टी की दुर्भावना के चलते वह आरक्षण विधायक आज तक राजभवन में कैद है। विष्णुदेव साय सरकार जयंती अभियान और जय भीम पदयात्रा का पाखंड करने के बजाय अनुसूचित जाति वर्ग को उनके हक का आरक्षण, उनके अधिकार और उचित सम्मान दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेताओं की कथनी और करनी में अंतर: सुरेंद्र वर्मा 
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा नेताओं की कथनी और करनी में अंतर है। अनुसूचित जाति वर्ग अपना अधिकार चाहता है, राजनीतिक इवेंट नहीं। साय सरकार की ओर से हाल ही में जारी निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड में अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को स्थान देने के लायक नहीं समझा। वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के सबसे वरिष्ठ विधायक पुन्नूलाल मोहले अनुसूचित जाति वर्ग से आते हैं, आज साय सरकार में उनकी क्या भूमिका है? छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद से अनुसूचित जाति वर्ग के लिए संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के बजट में कटौती कर दी गई, बैकलॉक भर्तियां रोक दी गई। राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष के मंदिर प्रवेश पर भाजपा नेताओं के द्वारा गंगाजल से धोना, हरियाणा में केवल गेंद छू लेने पर दलित बच्चे का अंगूठा काट लेना, हाथरस में दलित बेटी के साथ अत्याचार, दलित समाज के दूल्हे के घोड़ी चढ़ने पर निर्मम पिटाई और मध्य प्रदेश में भाजपा नेता द्वारा दलित के सिर पर पेशाब करना दलितों के प्रति इनके मन में उपेक्षा और असम्मान को प्रदर्शित करता है। भाजपा की सरकारों ने हमेशा आरक्षित वर्गों के अधिकारों को कुचलने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed