फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Politics: BJP resolution letter, CM Sai said - public will is Modi will, targeted Congress

CG Politics: भाजपा की संकल्प पत्र पर CM साय ने कहा- जनता की मर्जी ही मोदी की मर्जी है, कांग्रेस पर साधा निशाना

Tue, 16 Apr 2024 05:24 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 16 Apr 2024 05:24 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जनता की मर्जी ही मोदी की मर्जी है। उन्होंने जो संकल्प पत्र बनाया है वो जनता की मर्जी से बना है।

विज्ञापन
CG Politics: BJP resolution letter, CM Sai said - public will is Modi will, targeted Congress
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जनता की मर्जी ही मोदी की मर्जी है। उन्होंने जो संकल्प पत्र बनाया है वो जनता की मर्जी से बना है। पीएम मोदी ने इसके लिए पूरे देश भर से सुझाव मंगाए। जनता से चिट्ठियां आई। ऑनलाइन संदेश आए और जनता की मर्जी से भाजपा का संकल्प पत्र तैयार हुआ है । 
विज्ञापन


सीएम विष्णु देव साय रायपुर के पुलिस ग्राउंड हैलीपैड पर मीडिया को चर्चा करते कहा कि कांग्रेस में अब बड़े-बड़े नेताओं के घर में बिखराव हो रहा है। कल ही दुर्ग में आयोजित नामांकन रैली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भाभी ने भाजपा ज्वाइन किया है। इससे हम कह सकते हैं कि कांग्रेस पार्टी में भगदड़ मची है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का अब कांग्रेस से भरोसा पूरी तरह से उठ चुका है। वो कुछ भी कर लें जनता विश्वास करने वाली नहीं है। उसकी घोषणाओं का जनता पर कोई असर नहीं होगा। कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, तो हमारे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही। कांग्रेस चालबाजी में उतर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed